{"_id":"64785b64e5c99b2f5f06f9c8","slug":"controversy-over-chairman-of-shri-anandpur-sahib-market-committee-congress-mla-tweets-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी के चेयरमैन पर विवाद: कांग्रेस का दावा-जिसे नियुक्त किया वो जेल में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी के चेयरमैन पर विवाद: कांग्रेस का दावा-जिसे नियुक्त किया वो जेल में बंद
Thu, 01 Jun 2023 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:19 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने ट्वीट किया-आम आदमी पार्टी ने राजनीति में अपराधियों के सफाए का वादा किया था, लेकिन पार्टी एक भी पाक साफ व्यक्ति को ऐतिहासिक आनंदपुर साहिब की मार्केट कमेटी का चेयरमैन नहीं बना पाई।
विज्ञापन
सुखपाल खैरा
- फोटो : twitter
विस्तार
पंजाब सरकार ने गुरुवार को मार्केट कमेटियों और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन की सूची जारी कर दी। इस सूची में शामिल श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी के चेयरमैन पर विवाद खड़ा हो गया है। श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी का चेयरमैन कमिकर सिंह ढाड़ी को बनाया गया है। कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने ढाडी की नियुक्ति पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Mohali: खरड़ में AGTF और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़, फतेहगढ़ साहिब से 40 लाख की लूट के दो आरोपी घायल
विज्ञापन
खैरा ने ट्वीट किया-आम आदमी पार्टी ने राजनीति में अपराधियों के सफाए का वादा किया था, लेकिन पार्टी एक भी पाक साफ व्यक्ति को ऐतिहासिक आनंदपुर साहिब की मार्केट कमेटी का चेयरमैन नहीं बना पाई। कमिकर सिंह आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन
कैदी को मार्केट कमेटी का चेयरमैन लगाने की शिअद ने की निंदा
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद पर जेल में बंद एक कैदी को नियुक्त करने की निंदा की और आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर राजनीति के अपराधीकरण का आरोप लगाया है। शिअद ने कहा है कि आप सरकार ने चार पदाधिकारियों को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया है।
शिअद के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने हैरानी जताई कि आप सरकार दिन-ब-दिन निचले स्तर पर जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने आचरण के बारे में स्पष्टीकरण देने की मांग की और कहा कि यह बड़ी हैरानी की बात है कि एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को गिरफ्तारी के बावजूद इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया जाना मुख्यमंत्री के साथ उनकी निकटता दर्शाता है।
Shocking that @AamAadmiParty which promised to cleanse politics of criminals couldn’t find a single clean person to be appointed Chairman Market Committee of historic Anandpur Sahib! @BhagwantMann has appointed Kammikar Singh currently in jail u/s 306 abetment to suicide in Fir… pic.twitter.com/E0nask981U
— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) June 1, 2023