फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy on tour: clean chit to Councillor arun sood

टूर पर विवाद: क्लीनचिट मिलते ही भड़के सूद

Tue, 30 Dec 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Dec 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
controversy on tour: clean chit to Councillor arun sood

स्टडी टूर की इनक्वायरी में क्लीनचिट मिलने के बाद भाजपा में विपक्ष के नेता एवं पार्षद अरुण सूद अब कांग्रेसियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की तैयारी में हैं। सोमवार को सूद ने अपने घर पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और कांग्रेसियों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।

विज्ञापन


सूद ने कहा कि टूर अरेंज करने में सभी पार्षदों ने सहमति जताई थी। इसमें उनका अकेले का कोई रोल नहीं था। इनक्वायरी में भी यह साफ हो चुका है। इनक्वायरी रिपोर्ट पर किसी तो ऐतराज तो वह जांच करा सकता है।
विज्ञापन


यह था सूद पर आरोप
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया था कि स्टडी टूर के लिए जिस ट्रेवल एजेंसी ने सारे बंदोबस्त किए थे, वह सूद के जीजा और भांजे की थी। सूद ने एजेंसी को फायदा पहुंचाने के लिए यह बात जान-बूझकर अन्य पार्षदों से छुपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मेयर हरफूलचंद्र कल्याण ने कमिश्नर वीपी सिंह को जांच के निर्देश दिए थे। हालांकि 26 दिसंबर को आई जांच रिपोर्ट में सूद को क्लीनचिट मिल गई है। सूद ने कहा कि उन्हें बेवजह निशाना बनाया गया, इसलिए वे कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

पांच कंपनियों ने जताई थी इच्छा

controversy on tour: clean chit to Councillor arun sood

इनक्वायरी रिपोर्ट के मुताबिक, 26 अगस्त को हुई बैठक में पांच ट्रेवल एजेंसियों के नाम आए थे। इनमें से तीन कंपनियों ने उसी वक्त मना कर दिया था। बाद में दो कंपनियों ने अपनी कोटेशन दी, जिनमें एक सूद के रिश्तेदारों की थी। सूद के रिश्तेदारों की कंपनी के रेट्स कम थे। इसलिए उसे काम सौंप दिया गया।

सूद ने कहा कि टूर को लेकर कई बार बैठकें हुईं, जिनमें कांग्रेस के पार्षद मौजूद थे। इस पर कांग्रेस पार्षद सुभाष चावला ने कहा कि टूर को लेकर कोई ऑफिशियल मीटिंग नहीं हुई। यदि हुई थी तो उसके मिनट्स भी रिकॉर्ड में होने चाहिए।

सूद ने ये आरोप भी लगाए
- अभी तक जितने भी टूर गए उनमें ई-टेंडरिंग नहीं हुई और कांग्रेसी पार्षद प्रदीप छाबड़ा के जानकार की ट्रैवल एजेंसी को काम दिया जाता रहा।
- एमसी के पार्किंग पास सुभाष चावला के दामाद की प्रिंटिंग प्रेस में छपते रहे हैं
- लावारिस गायों को बरसाना भेजने के लिए ट्रक भी चावला के जानकारों से अरेंज किए गए
- मेयर चुनाव में हार के डर से उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है

सुभाष चावला, कांग्रेस पार्षद के अनुसार हमारा कंसेंट सिर्फ यह था कि टूर कब और किन शहरों में जाना चाहिए। ट्रेवल एजेंसी अरुण सूद के रिश्तेदारों की होगी, इसमें हमारा कंसेंट नहीं था। अब यह मामला सदन की बैठक में उठाया जाएगा।

प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस पार्षद ने बताया कि सूद को पहले अपनी पार्टी के सतिंदर सिंह के खिलाफ केस करना चाहिए, जिन्होंने टूर पर सवाल उठाए। हमने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी थी। यदि कोई गलत काम होगा तो हमारी पार्टी प्रतिक्रिया जरूर देगी। हम तो इस मामले की हाई लेवल इनक्वायरी की भी मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed