फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversial Statement on Pandit Nehru, Congress Warned BJP

कांग्रेसी गरजे, 'भाजपाइयों को विस में बोलने नहीं देंगे'

Tue, 24 Feb 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 24 Feb 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
Controversial Statement on Pandit Nehru, Congress Warned BJP

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू का आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान रहा है। नेहरू देश ही नहीं, विश्व के बडे़ नेता थे। भाजपा के दो मंत्रियों की टिप्पणी बेहद शर्मनाक है।

विज्ञापन


अगर इन मंत्रियों ने सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो हम विधानसभा सत्र में बोलने नहीं देंगे। हुड्डा सोमवार शाम लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक पत्रकार वार्ता में बोल थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मगर जिस तरह से हरियाणा के दो मंत्रियों ने उन पर टिप्पणी की है वह बेहद ही शर्मनाक है। ऐसी हलकी टिप्पणी तो एक आम आदमी पर भी नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के साथ धोखा कर रही बीजेपी सरकार

Controversial Statement on Pandit Nehru, Congress Warned BJP

हुड्डा ने खुलासा किया कि इस बार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने हरियाणा में गेहूं नहीं खरीदने का फैसला लिया है। अगर एफसीआई ने गेहूं की खरीद नहीं की तो प्रदेश का किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों का मनोबल टूट जाएगा। किसान गेहूं की खेती करना कम कर देंगे।

ऐसे में प्रदेश व देश में खाद्यान्न का संकट पैदा हो सकता है। इसलिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार होगी। हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में शपथ पत्र देकर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने में असमर्थता जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू कराना भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल था। इसके बूते सत्ता पाकर इनकार करना किसानों के साथ धोखा है।

सड़कों पर उतरने की चेतावनी

Controversial Statement on Pandit Nehru, Congress Warned BJP

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि पिछले दिनों गुजरात में आयोजित प्रवासियों के सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि प्रदेश में दस हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

हुड्डा ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में चार थर्मल लगाए और इसके अलावा बाहर से बिजली लाकर दस हजार मेगावाट बिजली की उपलब्धता हासिल की थी। यह बिजली हमने पैदा की थी। मगर सर्दियों में कम खपत के दौरान ही लोगों को बिजली नहीं मिल रही ऐसे में गर्मियों में लोगों का क्या हाल होगा। लोग सड़कों पर उतर जाएंगे।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश की जनता ऐसा करती है तो उनके हक के लिए हम भी उनके साथ सड़कों पर उतर कर विरोध करेंगे। इस मौके पर पूर्व विस अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व राजनीतिक सलाहकार प्रो. विरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, वीरेंद्र शाह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed