'सड़क छाप नेताओं की तरह बोलते हैं मोदी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एव प्रदेश के पार्टी प्रभारी शकील अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सड़क छाप नेता कहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सड़क छाप नेताओं की तरह भाषण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के बयान से पीएम पद की गरिमा भी खराब हो रही है।
उनका कहना है कि मोदी दो दिन पहले हरियाणा चुनाव की रैलियों में कह रहे थे कि पाकिस्तान की जुबान बंद कर दी गई है और अब उनकी हिम्मत नहीं कि वह भारत पर हमला करे लेकिन उनके भाषण 24 घंटे बाद ही फिर से सीजफायर हो गई। ऐसे में प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी खराब हो रही है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 56 इंच की छाती का दावा करने वाले मोदी की छाती अब क्या 5.6 की रह गई है। उन्होंने कहा कि इनेलो और भाजपा दोनो चुनाव में आपस में मिले हुए हैं और सिर्फ वोट बटोरने का काम कर रहे हैं।
उनके अनुसार, इनेलो ने लोकसभा चुनाव से पहले कहा था वह मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में मदद करेंगे लेकिन उस समय नरेंद्र मोदी ने नहीं कहा था कि वह जेल में बंद वालों का समर्थन नहीं लेंगे।
भाजपा में शामिल बीरेंद्र सिंह पर भी हमला
शकील अहमद का कहना है कि दोनो दलों में समझौता हुआ है कि अगर कांग्रेस को कम सीट मिलती है तो दोनो मिलकर सरकार बनाएंगे। उक्त बाते शकील अहमद ने रविवार को सेक्टर-27 स्थित प्रैसवार्ता में कही।
शकील अहमद ने जब सीटे कम आने की स्थिति में समर्थन देने और लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजनीति में हर संभव है लेकिन उन्होंने दावा किया इस प्रकार की स्थिति नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस 50 सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि कई सर्वो में दिखाया गया है कि कांग्रेस बहुमत हासिल कर रही है।
उनका कहना है कि सर्वे कभी भी बिल्कुल ठीक नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में अलग गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का गठन करने से प्रदेश के सिख काफी खुश है।
बीरेंद्र सिंह के बारे में शकील अहमद ने कहा कि वह पिछला विधानसभा का चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद उन्हें राज्यसभा का सदस्य के अलावा कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है लेकिन जब पार्टी लोकसभा चुनाव हार गई तो तीन माह बाद ही कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।