फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversial statement against prime minister narendra modi by a man at jat reservation protest

PM मोदी के खिलाफ एक और शख्स ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, चौंक जाएंगे सुनकर

Thu, 23 Feb 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 23 Feb 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
controversial statement against prime minister narendra modi by a man at jat reservation protest
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक और शख्स ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसे सुनकर मौके पर मौजूद सभी लोगों का मुंह और आंखें खुली रह गई। बलिदान दिवस के दिन प्रधानमंत्री पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि मंगलवार को भी एक बार फिर से प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी गई।
विज्ञापन


दोपहर के समय मंच पर भाषण दे रहे झज्जर के छारा गांव निवासी चिंटू ने एक गाने का उदाहरण देते हुए कहा कि जाटों के पास एके-47 है। मोदी की छाती में से गोली निकाल देंगे। युवक ने कई बार माइक के माध्यम से खुद को झज्जर जिले के छारा गांव का रहने वाला चिंटू बताया।
विज्ञापन


एसपी पंकज नैन ने इसका संज्ञान लिया और सदर थाना में चिंटू के खिलाफ देशद्रोह, षडयंत्र और जानबूझ कर लोगों की भावनाएं भड़काने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमबीर के खिलाफ केस से भड़के आंदोलनकारी

controversial statement against prime minister narendra modi by a man at jat reservation protest
प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी करने वाला सोमबीर
साथ ही 19 फरवरी को रोहतक के जसिया में बलिदान दिवस समारोह में जाट नेता सोमबीर मलिक द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के लिए दिए गए आपत्तिजनक बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री पर हुई अभद्र टिप्पणी के मामले में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद मंगलवार को धरने पर बैठे लोग भड़क गए।

मंच से सरकार और पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए वक्ताओं ने कहा कि सोमबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरने को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। यदि सोमबीर को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस बीच पानीपत के उग्राखेड़ी, जींद के ईक्कस समेत प्रदेश भर में चल रहे धरने जारी रहे।

धरने पर वक्ताओं ने सरकार से सवाल किए कि जो लोग प्रधानमंत्री के पुतले और अर्थी जलाते हैं उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज नहीं हुए तो सोमबीर के खिलाफ क्यों? सांसद राजकुमार सैनी लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed