फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversial statement against prime minister narendra modi at jat reservation protest place jasia

PM मोदी के खिलाफ एक शख्स ने कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी, अचंभा होगा सुनकर

Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
controversial statement against prime minister narendra modi at jat reservation protest place jasia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक शख्स ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसे सुनकर मौके पर मौजूद सभी लोगों के मुंह खुले रह गए। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा में रोहतक के जसिया में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सोमबीर नाम के व्यक्ति आपत्तिजनक बात कह दी। मामले में सदर थाना पुलिस ने जसिया के सोमबीर के खिलाफ देशद्रोह 124ए और 153ए धर्म, जाति सहित अन्य के आधार पर भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन के पास प्रधानमंत्री कार्यालय से केस दर्ज करने के निर्देश आए थे। हालांकि देर रात तक युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा कहा था सोमबीर ने

controversial statement against prime minister narendra modi at jat reservation protest place jasia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
धरनास्थल पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक दलबल के साथ पहुंचे थे। आयोजकों के धरने का कामकाज देख रहे जसिया निवासी सोमबीर को यशपाल मलिक ने दिल्ली प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए कहा।

इसी दौरान सोमबीर ने माइक हाथ में लेकर कहा कि  यशपाल मलिक आदेश दें तो प्रधानमंत्री की गर्दन भी काट सकते हैं। इस मामले में एसपी पंकज नैन का कहना है कि सोमबीर के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस बयान को वहीं पर खत्म कर दिया गया था तो मुकदमा दर्ज करने का कोई औचित्य नहीं था। पानीपत वार्ता से पहले भी मैंने मीडिया के सामने कहा था कि ऐसी कोई बात नहीं है और किसी ने कहा है तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।

पुलिस दोहरा रवैया अपना रही है। सांसद राजकुमार सैनी शुरूआत से ही समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहे हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया। इस तरह मुकदमे दर्ज कर सरकार अविश्वास की भावना पैदा कर रही है।
- यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed