{"_id":"62a64ab5ee3d7108ab7efa0e","slug":"control-negligence-46-infected-found-in-24-hours-chandigarh-news-pkl45347782","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाहियों पर लगा दें लगाम, 24 घंटे में मिले 46 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाहियों पर लगा दें लगाम, 24 घंटे में मिले 46 संक्रमित
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही जारी है। रविवार को विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना के 46 नए संक्रमित मिले। चिंता की बात यह है कि संक्रमण दर महज 14 दिनों में 1.39 से बढ़कर 3.83 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 196 हो गई है। इनमें से 14 मरीजों का भर्ती कर इलाज चल रहा है। इनमें से 12 मरीज ऑक्सीजन और दो वेंटिलेटर पर हैं जबकि 7 दिन की अवधि पूरी करने पर 24 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1200 लोगों की जांच की, जिनमें से 14 पुरुष और 32 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सेक्टर 15 से सबसे ज्यादा 6 और मनीमाजरा से 5 संक्रमित मिले हैं।
सुखना लेक, सब्जी मंडी समेत विभिन्न मार्केटों में बिना मास्क के लोग धड़ल्ले से घूमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान खांसते-छींकते वक्त रुमाल का भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। लोग जान-बूझकर संक्रमण की चेन मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं।
ये अनदेखी है खतरनाक
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह का कहना है कि संक्रमण से बचाव के मानकों को लेकर की जा रही अनदेखी खतरनाक साबित हो सकती है। इसका परिणाम बढ़ते हुए संक्रमण के रूप में सामने आने लगा है। इसलिए जरूरी है कि अब सचेत हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि स्थिति बेकाबू हो जाए। इसके लिए जरूरी है कि भीड़ वाली जगहों पर मास्क लगाकर जाएं, हाथ धोनें की आदत जारी रखें, सामाजिक दूरी का पालन करें। संक्रमण से संबंधित कोई भी लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना की जांच कराएं। इसके साथ ही टीकाकरण बेहद जरूरी है।