{"_id":"67bcdbec16acf3f5d80b962d","slug":"contractors-allege-corporation-stopped-the-money-will-put-the-matter-in-front-of-the-administrator-today-chandigarh-news-c-16-pkl1091-642031-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ठेकेदारों का आरोप- निगम ने पैसा रोका, प्रशासक के सामने आज रखेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ठेकेदारों का आरोप- निगम ने पैसा रोका, प्रशासक के सामने आज रखेंगे बात
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ठेकेदारों का आरोप है कि विकास मद में आने वाले बजट से अतिरिक्त कर्मचारियों को रखा गया है। इस वजह से उनका पैसा रोक दिया गया है। नगर निगम और ठेकेदारों के बीच चले आ रहे इस विवाद में अब पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से हस्तक्षेप की मांग की गई है। सोमवार को ठेकेदार यूनियन की बैठक में तय हुआ कि पूर्व मेयर अरुण सूद प्रशासक से वार्ता कराएंगे। वहां पर ठेकेदार नगर निगम के खिलाफ बात रखेंगे। अगर वहां भी बात नहीं बनी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
ठेकेदार यूनियन के हरि शंकर मिश्रा ने बताया कि भाजपा नेता और पूर्व मेयर अरुण सूद ने प्रशासक से वार्ता कराने का आश्वासन दिया है। मार्च तक पैसा दिलाने की बात कर रहे हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सभी लोग निश्चित तौर पर कोर्ट जाएंगे। अभी होली का त्योहार आने वाला है। उस दौरान कर्मचारियों से लेकर कई लोगों के पैसे देने हैं। अगर पैसा नहीं मिला तो ठेकेदार आर्थिक तौर पर बर्बाद हो जाएंगे। अब बैंक से भी लोन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
ठेकेदार बोले-भुगतान न होने से 100 से ज्यादा काम बंद हुए, आयुक्त ने भी निराश किया
ठेकेदारों का कहना है कि भुगतान न होने से 100 से ज्यादा काम बंद हो चुके हैं। इसका असर चंडीगढ़ के विकास पर पड़ रहा है। पिछले दिनों नगर आयुक्त से वार्ता के दौरान भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी थी। उनको बताया गया था कि अगर 100 करोड़ रुपये से कम बजट आता है तो किसी का कोई भी भुगतान नहीं हो पाएगा। ठेकेदारों ने पिछले दिनों निगम सदन की बैठक के दौरान निगम कार्यालय के बाहर धरना भी दिया था। इसके अलावा रोज फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान भी वह विरोध करने पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन