फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Contract employees of Punjab Roadways and Punbus on strike from September 6

नई मुसीबत: पंजाब में छह सितंबर से बसों का चक्का जाम, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे कांट्रेक्ट कर्मचारी

Sat, 28 Aug 2021 02:16 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Aug 2021 02:16 AM IST
सार

पंजाब में छह सितंबर से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसकी वजह पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों की हड़ताल है। छह सितंबर से ये सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होंगे और प्रदेश में बसों का संचालन पूरी तरह से ठप रहेगा। 

विज्ञापन
Contract employees of Punjab Roadways and Punbus on strike from September 6
फाइल फोटो।

विस्तार

कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नियमित करने की मांग न माने जाने पर पंजाब रोडवेज और पनबस कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने छह सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इन सभी ने पंजाब सरकार की गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद यह फैसला लिया। कैबिनेट बैठक में पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स को नियमित करने पर कोई फैसला नहीं लिया गया। इससे नाराज कांट्रेक्ट मुलाजिम छह सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। 

विज्ञापन


हड़ताल पर जाने का मतलब यह होगा कि राज्य में पंजाब रोडवेज, पनबस, पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की सभी बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। मुलाजिम सात सितंबर से मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष पक्का मोर्चा लगाएंगे। सत्र के पहले दिन विधानसभा का घेराव करेंगे। 
विज्ञापन


कांट्रेक्ट मुलाजिम नेता जसबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सरकार ने मुलाजिमों की मांग नहीं मानी हैं। इसी वजह से राज्य में सरकारी बसों का परिचालन बंद होगा। इस सारी अव्यवस्था की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। उनकी मांग है कि सरकार कांट्रेक्ट मुलाजिमों को तुरंत पक्का करें, छोटे केसों में बर्खास्त मुलाजिमों को बहाल करें और सरकारी बेड़े में 10,000 नई बसों को शामिल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed