फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contaminated groundwater in Punjab increases cancer risk, nine areas in four districts affected by uranium

Chandigarh News: पंजाब में दूषित भूजल से बढ़ा कैंसर का खतरा, चार जिलों के नौ क्षेत्र यूरेनियम से प्रभावित

Tue, 21 Oct 2025 08:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Contaminated groundwater in Punjab increases cancer risk, nine areas in four districts affected by uranium
-फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा और पटियाला जिलों में सामुदायिक जल शोधन संयंत्र लगाएगी सरकार
विज्ञापन




-पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनजीटी में सबमिट की रिपोर्ट, बठिंडा व फरीदकोट भी झेल रहे मार

----



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब में दूषित भूजल के कारण कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है। पंजाब के चार जिलों के नौ क्षेत्र भूजल में यूरेनियम की अधिक मात्रा से प्रभावित हैं। भूजल में मिला यूरेनियम बीमारियों का न्योता दे रहा है। मालवा क्षेत्र इससे बुरी तरह से प्रभावित है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा और पटियाला में सामुदायिक जल शोधन संयंत्र लगाने जा रही है ताकि लोगों के लिए पीने के साफ पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में इसे लेकर रिपोर्ट सबमिट की है। बठिंडा और फरीदकोट पहले से ही कैंसर की मार झेल रहे हैं।



बोर्ड ने रिपोर्ट में जानकारी दी कि सामुदायिक जल शोधन संयंत्र लगाने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। जब तक इस समस्या का स्थायी हल नहीं हो जाता तब तक वैकल्पिक की जा रही है। जल शक्ति मंत्रालय ने भी राज्य को सलाह दी थी कि जहां यूरेनियम की मात्रा 60 पीपीबी (पार्ट्स पर बिलियन) से अधिक पाई जाती है वहां सामुदायिक आधारित यूरेनियम उपचार संयंत्र स्थापित किए जाएं। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की टीम ने भी राज्य को सलाह दी है कि जहां भूजल के नमूनों में 60 पीपीबी से अधिक यूरेनियम पाया गया है वहां सामुदायिक आधारित यूरेनियम उपचार संयंत्र स्थापित किए जाएं। रिपोर्ट के अनुसार यह एरिया औद्योगिक प्रदूषण से प्रभावित नहीं हैं क्योंकि राज्य में ऐसा कोई उद्योग नहीं है जो भूजल में रेडियोधर्मी संदूषण (रेडियोएक्टिव कंटैमिनेशन) का कारण बन सके लेकिन जल के दूषित होने के अन्य कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन




गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहा दूषित पानी



दूषित पानी प्रदेश में गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहा है। यूरेनियम जैसे तत्वों की मौजूदगी लंबे समय तक गुर्दे, लिवर और हड्डियों में जाकर गंभीर स्वास्थ्य संबंधी खतरे पैदा कर सकती है। इससे पहले संसदीय समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में नौ जिलों के 32 स्थानों में यूरेनियम की मात्रा अधिक पाए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद ही इनमें से अधिकतर क्षेत्रों में पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। समिति ने भी सामुदायिक जल शोधन प्लांट और घरों में प्यूरिफायर लगाने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी में भारी धातुओं की मात्रा अधिक

प्रदेश के फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा, पटियाला और रोपड़ के पानी में आयरन और नाइट्रेट समेत भारी धातु अधिक मात्रा में हैं। इसी तरह बठिंडा, फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर, फिरोजपुर और मानसा में यूरेनियम की अधिक मात्रा है। हालांकि पानी की वैकल्पिक व्यवस्था होने के कारण फिरोजपुर को छोड़कर बाकी जिलों में अधिक खतरा नहीं है। कैंसर के केस बढ़ने के लिए भी यूरेनियम प्रमुख कारण माना जाता है। यह मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है। कोर्ट ने यूरेनियम का पता लगाने के लिए मालवा के अलावा पूरे पंजाब में भूजल की जांच के आदेश दिए थे। इसी तरह 17 जिले पानी में फ्लोराइड की अधिक मात्रा से बुरी तरह प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed