फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Consumers will have to spend so much power load

अब ज्यादा बिजली खर्चने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा बोझ

Tue, 17 Jan 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Jan 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
Consumers will have to spend so much power load
बिजली - फोटो : अमर उजाला

ज्यादा बिजली खर्चने वाले उपभोक्ताओं पर अब बिजली बिल का ज्यादा भार पड़ेगा। बिजली विभाग ने इसके लिए तैयारी कर ली है। सोमवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को सचिवालय में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने प्रजेंटेशन भी दी।

विज्ञापन


इसके माध्यम से विभाग के अन्य प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी दी गई। हालांकि रेट बढ़ाने की स्लैब क्या होगी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 
यह नई पिटीशन ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन (जेईआरसी) के सामने दाखिल की जाएगी। 

चंडीगढ़ में सुनवाई के बाद जेईआरसी ही इस पर अंतिम फैसला सुनाएगा। इससे पहले बिजली विभाग ने जेईआरसी के सामने 35 फीसदी तक टैरिफ बढ़ाने की पिटीशन फाइल कर रखी है। 

विज्ञापन

एलईडी लगाने के लिए आठ माह का लक्ष्य

Consumers will have to spend so much power load
बिजली - फोटो : अमर उजाला

इसमें सभी उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ बढ़ाने की मांग की गई है, लेकिन अब विभाग ने सिर्फ ज्यादा यूनिट खर्च करने वाले उपभोक्ताओं पर ही बोझ डालने का निर्णय किया है।

एलईडी लगाने के लिए आठ माह का लक्ष्य : 
प्रशासक बदनौर के सामने नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने स्मार्ट एलईडी लाइट्स लगाने की प्रजेंटेशन भी दी। प्रशासक ने शहर ही नहीं नगर निगम के दायरे में आने वाले गांवों में भी एलईडी लाइट्स लगाने के आदेश दिए हैं। 

इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए आठ महीने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें सभी पुरानी लाइट्स को एलईडी में बदला जाएगा। इस दौरान प्रशासक को स्मार्ट ग्रिड और अंडरग्राउंड लाइन की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed