फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   consumer form, consumer form Chandigarh, courier company, pay to consumer compensation

समय पर नहीं पहुंचाया सर्टिफिकेट, कूरियर कंपनी को देना होगा मुआवजा

Sun, 01 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
consumer form, consumer form Chandigarh, courier company, pay to consumer compensation
उपभोक्ता आयोग - फोटो : DEMO Pics
समय पर कूरियर की डिलीवरी न करने पर उपभोक्ता फोरम ने कूरियर कंपनी को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। फोरम ने कूरियर कंपनी को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को 10 हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे।
विज्ञापन


आदेश की प्रति मिलने के एक महीने के अंदर निर्देश का पालन न करने पर 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज अदा करना होगा। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-2 चंडीगढ़ की सदस्य प्रीति मल्होत्रा ने सुनवाई के बाद दिया है। शिकायतकर्ता अनिल कुमार ओझा निवासी गांव हल्लोमाजरा ने इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ स्थित द फर्स्ट फ्लाइट कूरियर लिमिटेड के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अनिल कुमार ओझा ने फोरम को बताया कि कूरियर के माध्यम से बेटे का ओरिजनल माइग्रेशन सर्टिफिकेट बक्सर बिहार के लिए बुक किया था। इसके लिए उन्होंने सुपर फास्ट कूरियर के लिए 12 अक्तूबर 2015 को 140 रुपये जमा कराए। शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि उनके बेटे ने कॉलेज में 18 हजार रुपये फीस जमा कराई। परीक्षा के पहले फॉर्म जमा करने के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सर्टिफिकेट को 19 अक्तूबर 2015 तक पहुंचना जरूरी था। लेट फीस के साथ परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2015 तक थी। शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को यह भी बताया कि कूरियर अपने एक रिश्तेदार के नाम पर भेजा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कूरियर कंपनी के पास दो बार 17 अक्तूबर और 20 अक्तूबर 2015 को गए। लेकिन कंपनी समय पर कन्साइनमेंट डिलीवर करने में असफल रही। कूरियर 24 अक्तूबर 2015 को पहुंचा। लेकिन परीक्षा के लिए फार्म जमा करने की तारीख निकल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed