फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constantly changing temperature, cold Know When will

लगातार बदल रहा तापमान, जानिए कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Wed, 14 Dec 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Dec 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Constantly changing temperature, cold Know When will
तापमान में उतार-चढ़ाव

सिटी ब्यूटीफुल के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक ही दिन बाद मंगलवार को तापमान पांच डिग्री गिर गया। 

विज्ञापन


इससे लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हुई, जबकि रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अब भी तापमान सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस वजह से चंडीगढ़ में अभी कड़ाके की ठंड की एंट्री नहीं हुई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सप्ताह के आखिरी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में गिरा पांच डिग्री तापमान

Constantly changing temperature, cold Know When will
तापमान में उतार-चढ़ाव

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। शहर के बाहरी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रहता है, लेकिन शहर के अंदर अभी हल्का कोहरा है।

दोपहर के वक्त अच्छी धूप निकलने से दिन के तापमान की बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि 16 दिसंबर के आसपास चंडीगढ़ में बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। 

अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि हरियाणा व पंजाब के कुछ जिलों में काफी घना कोहरा दर्ज किया जा सकता है। चंडीगढ़ में सुबह के समय कोहरा छा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed