Haryana constable recruitment: सिपाही भर्ती भी अब CET के माध्यम से होगी, 6000 पदों पर भर्ती जल्द
पुलिस भर्ती भी सीईटी के माध्यम से होगी। सिपाही के छह हजार नए पदों को इसमें जोड़ा गया है। पहले 26 हजार पद विज्ञापित किए गए थे। अब संयुक्त पात्रता परीक्षा 32 हजार पदों के लिए होगी। 15 जुलाई के बाद सीईटी की तिथि घोषित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती भी अब संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के माध्यम से होगी। डीजीपी पीके अग्रवाल की ओर से पांच हजार पुरुष और एक हजार महिला सिपाही पदों की भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) को मांग भेजी गई है। आयोग ने इन पदों को विज्ञापित कर ग्रुप सी के 26 हजार पदों में जोड़ दिया है।
अब संयुक्त पात्रता परीक्षा 26 हजार के बजाय 32 हजार पदों के लिए होगी। अगस्त में संभावित परीक्षा के लिए आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 6600 सिपाही पदों की भर्ती के परिणाम में लगाया इक्वी परसेंटाइल फार्मूला सीईटी में लागू होगा। इस फार्मूले को लेकर पुलिस भर्ती से बाहर हुए अभ्यर्थी विरोध जता रहे हैं और अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं।
उनका कहना है कि यही फार्मूला सीईटी में लगाया गया तो मैरिट वाले अभ्यर्थियों का नुकसान होगा। आयोग का तर्क है कि यह फार्मूला अन्य प्रदेशों में भी प्रयोग किया जा रहा है। सीईटी एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) आयोजित करेगा। इसके लिए आयोग ने एजेंसी से अनुबंध कर रखा है। आठ जुलाई तक परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अब तक 10 लाख से अधिक युवा आवेदन कर चुके हैं।
सिपाहियों की संख्या बढ़ेगी
इस समय हरियाणा पुलिस के जवानों की संख्या करीब 65 हजार है। पिछले महीने ही आयोग ने 5500 पुरुष सिपाही और 1100 महिला सिपाही पदों की भर्ती का परिणाम जारी किया था। इन पुलिस जवानों की नियुक्तियां चल रही है। इस साल छह हजार और नए सिपाही मिलने के बाद हरियाणा में पुलिस बल की संख्या बढ़ जाएगी।
पुलिस भर्ती भी सीईटी के माध्यम से होगी। सिपाही के छह हजार नए पदों को इसमें जोड़ा गया है। पहले 26 हजार पद विज्ञापित किए गए थे। अब संयुक्त पात्रता परीक्षा 32 हजार पदों के लिए होगी। 15 जुलाई के बाद सीईटी की तिथि घोषित की जाएगी। इक्वी परसेंटाइल फार्मूले से ही सीईटी का परिणाम जारी होगा। भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग