फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constable of Chandigarh Police hoisted tricolor on Mount Satopanth peak in Gangotri, Uttarakhand

Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही ने सतोपंथ चोटी पर फहराया तिरंगा, 2005 से लापता जवान के अंग मिले

Thu, 01 Sep 2022 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Sep 2022 04:12 PM IST
सार

सिपाही सचिन खत्री ने बताया कि 20 अगस्त को कैंप-1 से करीब एक किलोमीटर दूर ग्लेशियर पर एक पर्वतारोही के शरीर के कुछ अंग मिले। जिनमें उसका एक हाथ, सिर के बाल, घुटना, दांत और कपड़े उसके ऊपर थे। अंग पूरी तरह गल चुके थे।

विज्ञापन
Constable of Chandigarh Police hoisted tricolor on Mount Satopanth peak in Gangotri, Uttarakhand
सतोपंथ चोटी पर तिरंगा फहराते सचिन खत्री और उनकी टीम के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अगर हौसले और जुनून से कोई आदमी कुछ करने की ठान ले तो क्या नहीं कर सकता। इस बात का उदाहरण चंडीगढ़ पुलिस विभाग के सिपाही ने पेश किया है। उत्तराखंड के गंगोत्री स्थित माउंट सतोपंथ चोटी पर (ऊंचाई 23024) सिपाही सचिन खत्री ने तिरंगा फहराया है। मिशन पूरा कर वह मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे। चोटी पर चढ़ने के दौरान उन्हें एक आर्मी जवान के शरीर के अंग भी मिले। जवान की वर्ष 2005 में चोटी से खाई में गिरने से मौत हो गई थी। सचिन बताया कि वह 10 अगस्त को टीम के साथ मिशन के लिए निकले थे। टीम में शामिल सदस्य अलग-अलग राज्य से थे। 

विज्ञापन

मृतक के बारे में आर्मी यूनिट को दी जानकारी 

सचिन ने बताया कि मृतक के कपड़ों से एक पर्स मिला है। जिसमें संपर्क डायरी थी। डायरी में जानकार और रिश्तेदारों के नंबर थे। इसके अलावा 100 रुपये का नोट, होटल, बस की टिकट और दवाई का बिल था। मृतक के कपड़ों से रंग भी उतर चुका था। सचिन ने आर्मी यूनिट से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला है कि मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और वह आर्मी में उच्च पद पर तैनात था। 

विज्ञापन

ग्लेशियर पर मिला था आर्मी अधिकारी का आधा शरीर 

सिपाही सचिन खत्री ने बताया कि 20 अगस्त को कैंप-1 से करीब एक किलोमीटर दूर ग्लेशियर पर एक पर्वतारोही के शरीर के कुछ अंग मिले। जिनमें उसका एक हाथ, सिर के बाल, घुटना, दांत और कपड़े उसके ऊपर थे। अंग पूरी तरह गल चुके थे। मृतक की पहचान करनी मुश्किल थी। इसकी जानकारी उन्होंने गाइड टीम को दी। गाइड टीम ने देखा बताया कि ये अंग पर्वतारोही अमरीश त्यागी के हो सकते हैं, जोकि फौज में अधिकारी थे। वर्ष 2005 में अमरीश त्यागी इस चोटी को फतेह करने के लिए आए थे लेकिन बर्फीले तूफान में वह भटक गए थे। सचिन ने बताया कि शरीर के अंग मिलने वाली जगह की लोकेशन और फोटो, वीडियो मोबाइल में सेव कर ली है ताकि आर्मी यूनिट व परिवार को इस बारे में पता लग सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

26 अगस्त दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर पहुंचे सतोपंथ चोटी पर 

सचिन ने बताया कि शरीर के अंग मिलने के कुछ दिन बाद टीम कैंप में शिफ्ट हो गई। 25 अगस्त 2022 की रात करीब 9 बजे टीम समिट के लिए निकली। अगले दिन 26 अगस्त दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर चोटी पर पहुंच गई। तिरंगा फहराकर देशभक्ति नारे लगाए। वापसी में एक कैंप ड्रॉप करते हुए गोमुख से पवित्र जल लेकर 29 अगस्त को गंगोत्री मंदिर में माथा टेक घर के लिए रवाना हुए।   

वर्ष 2015 में बनाया था विश्व रिकॉर्ड 

चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही सचिन खत्री ने बताया कि पिछले साल 15 अगस्त को भी उन्होंने एक विश्व रिकार्ड बनाया था। मात्र तीन दिन में हिमाचल की 6111 मीटर ऊंची चोटी माउंट यूनम पर 50 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। इससे पहले कभी इतनी ऊंचाई पर किसी भी देश या धर्म का इतना बड़ा ध्वज नहीं फहराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed