फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Conspiracy of terror attack on military bases of Punjab and Haryana

पंजाब-हरियाणा के सैनिक ठिकानों पर आतंकी हमले की साजिश, प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ी

Thu, 22 Nov 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा ( पंजाब) Updated Thu, 22 Nov 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy of terror attack on military bases of Punjab and Haryana
सांकेतिक तस्वीर

अमृतसर जिले के गांव अदीलवाल में निरंकारी भवन में आतंकी हमले के बाद पंजाब की पुलिस व खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। एनआईए की टीम भी पंजाब पर नजर रख रही है। सूत्रों के अनुसार सेना अधिकारियों के पास जो नए इनपुट हैं, उनसे पता चला है कि पंजाब और हरियाणा में स्थित सेना के प्रमुख ठिकानों पर आतंकी हमला करने की योजना बना रहे हैं। इसे अंजाम देने के लिए पाकिस्तान का आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और खालिस्तानी आतंकी अपने गुर्गों को आदेश दे रहे हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब में जो आतंकी सीमा पार से घुसे हैं, उनका मकसद पंजाब-हरियाणा में बडे़ स्तर पर जान-माल का नुकसान करना है। जिससे दोनों राज्यों में दहशत का माहौल पैदा किया जा सके। हालांकि इस तरह के इनपुट मिलने की सेना के किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन सूत्रों से पता चला है कि पंजाब और हरियाणा में जो सेना के प्रमुख ठिकाने हैं, उनकी सेना के अफसरों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पंजाब के बठिंडा और पटियाला में सेना की प्रमुख छावनियां हैं। यहां इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन


वहीं हरियाणा के पानीपत के समालाखा में निरंकारी समुदाय के लोगों की ओर से 24 से 26 नवंबर तक कराए जाने वाले समागम को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर सुरक्षा इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों से पता चला है कि समागम की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस ने खास इंतजाम किए गए हैं। जिसके तहत समागम में आने वाले हर शख्स की एक विशेष किस्म के मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। इसके अलावा समागम स्थल को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। इसके अलावा हरियाणा के हिसार में स्थित सेना के प्रमुख ठिकाने की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed