फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Considering the vehicle of the accused as the car of the fans, Sidhu Musewala stopped his Thar

Sidhu Musewala Murder : आरोपियों की गाड़ी को प्रशंसकों की समझकर सिद्धू मूसेवाला ने रोकी थी अपनी थार

Thu, 02 Jun 2022 02:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा विकास मल्होत्रा, लुधियाना
विकास मल्होत्रा, लुधियाना Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 02:34 AM IST
सार

इस कारण गाड़ी को रोक दिया गया। उन्हें किसी हमले का आभास भी नहीं था, लेकिन जब पीछे से गोली चली तो सब हैरान हो गए। उसके बाद तो ताबड़तोड़ गोलियां चलनी शुरू हो गई। सिद्धू मूसेवाला ने भी पूरा मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन मौत ने उसे अपनी आगोश में ले लिया। 

विज्ञापन
Considering the vehicle of the accused as the car of the fans, Sidhu Musewala stopped his Thar
नीरज बवाना, सिद्धू मूसेवाला(मध्य) और लॉरेंश विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव मूसा से अपनी थार में सवार होकर बरनाला जा रहे पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला को जवाहरके रोड पर जब आरोपियों की गाड़ी ने ओवरटेक कर रोका तो सिद्धू मूसेवाला और उसके साथियों ने सोचा कि यह कोई प्रशंसकों की गाड़ी है। इस कारण गाड़ी को रोक दिया गया। उन्हें किसी हमले का आभास भी नहीं था, लेकिन जब पीछे से गोली चली तो सब हैरान हो गए। उसके बाद तो ताबड़तोड़ गोलियां चलनी शुरू हो गई। सिद्धू मूसेवाला ने भी पूरा मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन मौत ने उसे अपनी आगोश में ले लिया। 

विज्ञापन


इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के साथ घायल हुए उसके नजदीकी गुरिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह को डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों का डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार को सरदूलगढ़ हलके से आप के विधायक गुरप्रीतसिंह बनावाली डीएमसी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान से अपील की गई थी कि घायलों के इलाज का खर्च पंजाब सरकार दे तो वह मांग उन्होंने मान ली। अब घायलों के इलाज का खर्च पंजाब सरकार देगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आप विधायक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों घायलों से मुलाकात की गई है। दोनों से काफी लंबी बात भी हुई है। दोनों को शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी हैं और दोनों की सर्जरी हुई है। डाक्टरों से बातचीत कर अब तक के इलाज के बारे में जानकारी हासिल की गई है। गुरप्रीत ने बताया कि जब दोनों घायलों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि वे दोनों सिद्धू के साथ बातें करते हुए जा रहे थे, जिस मोड़ पर गाड़ी थी वहां रफ्तार धीमी होनी ही थी। 

एकदम से एक गाड़ी ने ओवरटेक किया और आगे लाकर खड़ी कर दी। सभी ने सोचा कि गाड़ी किसी प्रशंसकों की है उसका कारण है कि प्रशंसकों के साथ सिद्धू मूसेवाला पहले भी सुरक्षा पीछे कर फोटो कराने के लिए चले जाते थे। उन्होंने सोचा कि अब भी कोई प्रशंसक है और वे फोटो करवाने के लिए रुके हैं। जब एकदम से पीछे से गोली चली तो लगा कि हमला हो गया है। ताबड़तोड़ गोलियां चलनी शुरू हो गईं और सिद्धू मूसेवाला ने भी मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों के पास हथियार भी ज्यादा थे और वह लोग भी ज्यादा थे। इस कारण वह मौत के घाट उतार दिया गया।

पंजाब, पंजाबी इंडस्ट्री और मानसा को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला एक स्टार था और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा था। सिद्धू मूसेवाला की बेवक्त मौत से जहां पंजाब को नुकसान हुआ है और वहीं पंजाबी इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरे मानसा को भी नुकसान हुआ है। वह गैंगस्टरों से कहना चाहते हैं कि वह किस रास्ते पर चले हैं। पंजाब की जवानी को खत्म करने पर तुले हैं, कब तक गैंगवार चलती रहेगी। पंजाब के लोग एक परिवार की तरह है और गैंगस्टर अपने ही परिवारों को खत्म कर रहे हैं। वह उन्हें यहीं अपील करते हैं कि वह गैंगवार को खत्म कर सीधे रास्ते पर आएं। 


सिद्धू किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे पंजाब का था
आप विधायक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला सबसे पहले पंजाब का बेटा था। उसने देश विदेशों में पंजाब का नाम रोशन किया है। सिद्धू मूसेवाला किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे पंजाब का था। विरोधी इस पर राजनीति कर रहे हैं। वह सभी पार्टियों से भी कहना चाहते हैं कि किसी का बेटा दुनिया से चला गया है और उस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव मूसा उनके हलके में आता है। इस कारण हलके का दर्द वह जानते हैं। वह अंतिम संस्कार में भी मौजूद थे और सुबह अस्थियां चुगने की रस्म में भी शामिल थे।

मानसा पुलिस ने लिए घायल के बयान
बुधवार की सुबह मानसा पुलिस की तरफ से एक टीम डीएमसी अस्पताल में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दौरान घायल हुए दोनों का ब्यान दर्ज करने के लिए पहुंचे थे। दोनों घायलों को सारी घटना पूछी गई और जो सवाल थे उसके जवाब लिखे गए। अब पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed