फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Conol ck naydu trophy match

कर्नल सीके नायडू ट्राफी

Mon, 30 Dec 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Conol ck naydu trophy match
चंडीगढ़। मनदीप सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत चंडीगढ़ ने दीमापुर में मेजबान नागालैंड के विरुद्ध खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ चंडीगढ़ ने 7 अंक अर्जित किए। इस जीत केसाथ ही तीन मैच के बाद प्लेट ग्रुपमें चंडीगढ़15 अंक जुटा चुका है। चंडीगढ़ का अब अगला मुकाबला 5 जनवरी को पुडूचेरी के साथ सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व मेजबान टीम ने अपने बीते कल के स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 30 रनों से आगे खेलना शुरु किया तो टीम ने मात्र 19 रन जोड़कर नागालैंड ने दिन का पहला विकेट निखिल गौतम का गवांया। गेंदबाज मनदीप सिंंह ने 21वें ओवर में गौतम को 21 के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद हर्षित सिंह ने अपने एक ही स्पैल में शामवांग को और इसके बाद वाहिद को 6 रनों पर आउट किया। इसके बाद हर्षित ने तीसरा विकेट जोशुआ का लिया। स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 87 रन हुआ। भागमेंदर लादेर ने भी होपुनक्यों (1) और लिरेमों (0) के विकेट ही ओवर में चटकाए और नागालैंड को मात्र 88 रनों पर ढ़ेर कर दिया। गेंदबाजी में मनदीप सिंह ने 9 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अन्य गेंदबाज हार्शित ने 3 विकेट और भागमेंद्र लादेर ने 8 रन देकर 2 विकेट लिए। निपुण पंडिता को एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा। नागलैंड को फॉलोन ख्ेालना पड़ा।
विज्ञापन

अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी नागालैंड टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही जब 7 रनों पर टीम ने 3 विकेट खो दिए। सबसे पहले मनदीप सिंह ने अकावी और निखिल गौतम को शून्य पर आउट किया। गेंदबाज निपुण पंडिता बल्लेबाज जोशुआ को 1 रन और पुछू को 13 रनों पर आउट कर नागालैंड का स्कोर 36 स्कोर पर 5 विकेट किया। इसके बादवाहिद ईमली के साथ 51 रनों की सांझेदारी निभा का अपनी टीम को संकट से उबारने की कोशिश कर ही रहे थे कि गेंदबाजअमृत लुबाना ने 31वें ओवर में वाहिद को 29 के निजी स्कोर पर एलबीडब्लयू कर पैविलियन की राह दिखाई। लुबाना ने अपने अगले ही ओवर में जमे हुए बल्लेबाज ईमली को 33 रन पर आउट करते हुए चंडीगढ़ को जीत दिलाई। नागालैंड की पूरी टीम 107 के स्कोर पर सिमट गई। गेंदबाजी में पंडिता ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि लुबाना ने भी 26 रनों की एवज में तीन विकेट चटकाए। मनदीन ने इस पारी में दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed