{"_id":"6a04e7937828d584800f39ae","slug":"congresss-opposition-to-pm-modis-appeal-is-political-hypocrisy-shakti-prakash-devshali-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1018673-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की अपील पर कांग्रेस का विरोध राजनीतिक पाखंड : शक्ति प्रकाश देवशाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की अपील पर कांग्रेस का विरोध राजनीतिक पाखंड : शक्ति प्रकाश देवशाली
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ईंधन बचत, अनावश्यक खर्च में कटौती और सोने की खरीद टालने की अपील पर कांग्रेस के हमले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राजनीतिक पाखंड का चरम करार दिया।
देवशाली ने कहा कि जब देश आर्थिक, सामरिक या वैश्विक अस्थिरता के दौर से गुजरता है, तब जनता से संयम और जिम्मेदारी की अपील करना किसी भी जिम्मेदार नेतृत्व का कर्तव्य होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना इतिहास नहीं भूलना चाहिए। उनके अनुसार जवाहरलाल नेहरू ने खाद्य संकट के दौरान त्याग की अपील की थी। लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 में सप्ताह में एक दिन उपवास रखने का आह्वान किया था। वहीं, इंदिरा गांधी ने 1967 में सोना न खरीदने की सलाह दी थी। देवशाली ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रहित के मुद्दों पर दोहरे मापदंड छोड़ने चाहिए।