फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress workers broke barricades and raised slogans

Chandigarh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड, नारे लगाए

Wed, 05 Jun 2024 03:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Congress workers broke barricades and raised slogans
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद शाम 5 बजे तक कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी के जीत की औपचारिक घोषणा न होने पर पार्टी के कार्यकर्ता उग्र हो गए। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन से भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी सेक्टर-26 पहुंचने लगे। स्थिति बिगड़ती देखकर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गुस्से में बैरिकेडिंग तक का तोड़ डाला। इसके साथ धक्केशाही-गुंडागर्दी नहीं चलेगी, संजय टंडन हाय-हाय के नारे भी लगाए। यह सिलसिला लगभग आधे घंटे तक चलता रहा। कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने मतगणना केंद्र से बाहर आकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। पार्टी कार्यकर्ताओं में शामिल मलाेया के नरेश कुमार और कंबाला के कुलदीप सिंह ने बताया कि जब हमें सूचना मिली कि जीत का प्रमाणपत्र देने में बिना कारण देरी की जा रही है तो हम अपने नेता के समर्थन में यहां आ गए। हल्लोमाजरा के दिनेश झा ने कहा कि प्रशासन को ऐसे मामले में पारदर्शी रवैया अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed