फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will take out Save Constitution Yatra in Haryana

Chandigarh News: विधानसभा चुनावों में भी गूंजेगा संविधान बचाओ का मुद्दा, कांग्रेस हरियाणा में निकालेगी यात्रा

Mon, 01 Jul 2024 05:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Congress will take out Save Constitution Yatra in Haryana
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तर्ज पर तैयार किया जा रहा रूट प्लान
विज्ञापन


न्याय पत्र की तर्ज पर जुलाई के अंत तक तैयार होगा हरियाणा कांग्रेस का घोषणा पत्र
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों में संविधान बचाने के मुद्दे को लेकर सकारात्मक परिणाम आने के बाद अब फिर से कांग्रेस हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी। इसके लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तर्ज पर हरियाणा में संविधान बचाओ यात्रा निकालने की तैयारी है। इसके लिए रूट प्लान और शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। हाईकमान की मुहर लगने के बाद इसे जारी किया जाएगाा।
लोकसभा चुनावों में संविधान और आरक्षण का मुद्दा कांग्रेस ने जबरदस्त तरीके से उठाया। इसका असर ये रहा कि एससी वोट बैंक भाजपा से कांग्रेस के खाते में आया। हरियाणा में भाजपा को इसी नारे के चलते पांच सीटें गंवानी पड़ीं। इस वोट बैंक को विधानसभा चुनावों में भी अपने साथ जोड़े रखने के लिए कांग्रेस ने संविधान बचाओ यात्रा की तैयारी की है। हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर जल्द ही कांग्रेस हाईकमान एक और बड़ी बैठक बुलाने वाला है। इस बैठक में इस यात्रा को अंतिम रूप दिया जाएगा। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जुलाई के अंत तक तैयार होगा हरियाणा कांग्रेस का घोषणा पत्र
हरियाणा कांग्रेस का घोषणा पत्र जुलाई के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके लिए पहले से ही गीता भुक्कल की अध्यक्षता में कमेटी बनाई हुई है। साथ ही
17 जिलों में घोषणा-पत्र के लिए सब-कमेटियां बनाई जा चुकी हैं। बाकी जिलों में भी जल्द कमेटियां बनेंगी। हर आम व खास व्यक्ति से मिलकर उनके मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। पार्टी ने तय किया है कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर जारी किए गए कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ की तर्ज पर विधानसभा चुनावों का घोषणा-पत्र तैयार किया जाएगा। रविवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हरियाणा प्रभारी दीपक बावरिया ने कांग्रेस की चुनावी घोषणा-पत्र कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और समीक्षा की। बैठक में कमेटी की चेयरपर्सन व पूर्व शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री गीता भुक्कल के साथ अन्य सदस्य मौजूद रहे। गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र के लिए नारी न्याय चौपाल, शहरी व पंचायती निकाय चौपाल, झुग्गी-बस्ती पुनर्वास न्याय व बुनयादी मानवीय सुविधाएं न्याय चौपाल कर चुकी है। इनके जरिए महिलाओं, मेयर, डिप्टी मेयर, सरपंच व पंचों से संवाद किया गया। यमुनानगर में पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के साथ न्याय चौपाल हो चुकी है। नई दिल्ली में बीसी ए वर्ग के लोगों के साथ, सिरसा व हिसार में किसान न्याय चौपाल हो चुकी हैं। पत्रकारों के साथ भी न्याय चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वर्गों से संवाद कर तैयार होगा घोषणा पत्र : बाबरिया
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि प्रत्येक विषय के आधार पर अलग-अलग सब कमेटियां बनाई गई हैं। इनके साथ एक-एक सदस्य को जोड़ा गया है। हर सदस्य प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर उनकी समस्याओं को जानेगा और समस्या के निवारण के उपाय कमेटी को बताएगा। ये कमेटियां प्रदेश के सभी जिलों में किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, बुजुर्गों, कर्मचारियों, कच्चे कर्मचारियों, महिलाओं, मध्यम वर्ग, निजी कर्मी, कारोबारी, दुकानदार, झुग्गी वासी, सेक्टरवासियों समेत सभी वर्गों के साथ अलग-अलग बैठकें कर रही हैं। वहीं, रोजगार, उत्पादन, जीडीपी, अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध, मंहगाई, बेरोजगारी, पलायन, नशे समेत कई मुद्दे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed