{"_id":"6065602273f9b73f8233136f","slug":"congress-will-not-search-for-mp-kirron-kher-says-chandigarh-congress-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की राजनीति : कांग्रेस ने बंद किया सांसद किरण खेर ढूंढो अभियान, भाजपा से पूछा ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की राजनीति : कांग्रेस ने बंद किया सांसद किरण खेर ढूंढो अभियान, भाजपा से पूछा ये सवाल
Thu, 01 Apr 2021 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:27 AM IST
सार
- चंडीगढ़ में कांग्रेस ने शुरू किया था सांसद किरण खेर ढूंढो अभियान
- मोमबत्ती और दूरबीन लेकर चलाया जा रहा था अभियान
- सांसद की बीमारी के बारे में पता चलने पर किया बंद
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कांग्रेस दूरबीन लेकर सांसद को ढूंढ़ रही थी।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। इस बारे में पता चलते ही पिछले दो दिनों से कांग्रेस नेताओं द्वारा सांसद किरण खेर को ढूंढने के लिए मोमबत्ती और दूरबीन लेकर चलाया जा रहा अभियान गुरुवार से बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कांग्रेस नेताओं से कहा है कि अब सांसद किरण खेर ढूंढो अभियान को बंद कर दें क्योंकि बीजेपी अध्यक्ष ने उनकी गंभीर बीमारी की सूचना दी है।
विज्ञापन
हालांकि चावला ने कहा कि अच्छा होता, यह जानकारी पहले ही सार्वजानिक कर दी जाती तो कम से कम डेढ़ साल से जनता सवाल न कर रही होती कि सांसद शहर में क्यों नहीं हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस को सांसद खेर और उनके परिवार से पूरी सहानभूति है। वह खेर के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने बीजेपी के नेताओं से सवाल किया है कि जब वह खुद मान रहे हैं कि सांसद को ठीक होने में अभी बहुत समय लगेगा तो ऐसे में उनकी गैरहाजिरी में क्या प्रबंध किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव में कहा था कि वोट किरण को नहीं मुझे दीजिए। इसलिए अब मोदी को चाहिए कि किसी और सांसद की जिम्मेदारी लगाएं ताकि चंडीगढ़ के सभी लटके हुए कार्य पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन
चावला ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष ने तो खुलकर मान ही लिया है कि पानी के रेट बढ़ाना उनकी गलती थी और अब प्रशासन मेरी सुनता ही नहीं। निगम को पहले ही पंगु बना कर रख दिया गया है। इसलिए कुछ प्रबंध तो प्रधानमंत्री जी को करने ही पड़ेंगे। चावला ने कहा वे बीजेपी अध्यक्ष से एक प्रार्थना में करना चाहते हैं कि आप भी थोड़ा ध्यान रखें। पार्षद सतीश कैंथ के पिता जी की मृत्यु के बाद भी आपने और आपके साथियों ने जो प्रदर्शन किया, उससे परहेज करते या कुछ दिन रुक कर कर लेते तो शायद कांग्रेस कार्यकर्ता न भड़कते। साथ ही किरण खेर वाला मसला भी न भड़कता।
कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने कांग्रेस की तरफ से अन्य मुद्दों पर चलाया आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने को कहा है। जल्दी ही इसकी रूपरेखा बनाई जाएगी।