फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress will give hype to SYL issue again

कांग्रेस गर्माएगी SYL पर राजनीतिक महौल, बड़ी बैठक में होगा चिंतन

Mon, 14 Nov 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Nov 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
congress will give hype to SYL issue again
bhupinder singh hudda

एसवाईएल को लेकर गर्माए राजनीतिक माहौल पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को समर्थक कांग्रेस विधायकों के साथ मंत्रणा करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने यहां सेक्टर-3 स्थित अपने सरकारी आवास में पार्टी के सांसदों-पूर्व सांसदों, विधायकों-पूर्व विधायकों व पूर्व जिला कांग्रेस प्रधानों की बैठक बुलाई है। इसमें वे एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू कराने के लिए अपनी रणनीति तैयार करेंगे। 
विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी के शामिल होने पर संशय है, चूंकि उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के खेमे से जुड़ा माना जाता है। तंवर ने सोमवार को गुड़गांव में इसी मुद्दे पर राज्य कार्यकारिणी की बैठक की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके जवाब में हुड्डा मंगलवार को पार्टी में अपनी पकड़ का प्रदर्शन भी करेंगे। इक्का-दुक्का विधायकों को छोड़कर बाकि सभी विधायकों के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है। 

हुड्डा सबके साथ विचार-विमर्श के बाद एसवाईएल निर्माण जल्दी शुरू न होने पर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं, साथ ही राष्ट्रपति से मिलने का भी निर्णय लिया जा सकता है। बैठक के बाद दोपहर चार बजे वह मीडिया को बैठक में लिए गए निर्णयों से अवगत कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed