फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will focus on urban voters, Politics News, Haryana News

Chandigarh News: शहरी मतदाताओं पर फोकस करेगी कांग्रेस

Sun, 11 Aug 2024 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Congress will focus on urban voters, Politics News, Haryana News
कांग्रेस की रणनीति समिति की पहली बैठक में नहीं पहुंचे सैलजा-सुरेजवाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की रणनीति समिति की बैठक शनिवार को दिल्ली में प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया की अध्यक्षता में हुई। 45 सदस्यीय समिति की पहली बैठक में तय किया गया कि पार्टी शहरी मतदाताओं पर ज्यादा फोकस करेगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शहरी मतदाताओं में अच्छी बढ़त हासिल की थी। बैठक में कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला नहीं पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि दोनों नेताओं के पहले ही कार्यक्रम तय थे। इसलिए वे बैठक में नहीं पहुंच पाए।

दीपक बाबरिया ने कहा कि शहरी मतदाताओं के बीच पार्टी को पैठ बनानी है। हर शहरी मतदाता तक पहुंचना लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए पार्टी कार्यक्रम बनाकर रूपरेखा तैयार करे। उन्होंने कहा कि इस बार टिकट जिताऊ उम्मीदवार को ही मिलेंगे। हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम मांगे। इस पर बाबरिया ने कहा कि इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। जल्द वरिष्ठ नेता प्रदेश के प्रवास में आएंगे। प्रभारी ने गुटबाजी व व्यक्तिगत छींटाकशी से सभी नेताओं को दूर रहने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed