फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will complete its tenure in Himachal: Hooda

हिमाचल में स्थिति सामान्य, अपना कार्यकाल पूरा करेगी कांग्रेस सरकार : हुड्डा

Sat, 02 Mar 2024 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congress will complete its tenure in Himachal: Hooda
चंडीगढ़ में बागी विधायकों से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए विक्रमादित्य
विज्ञापन


हुड्डा बोले- निलंबन के खिलाफ विधायक कोर्ट भी जा सकते हैं और पार्टी में आना चाहें तो आ सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब हिमाचल में राजनीतिक स्थिति सामान्य है और कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। बतौर पर्यवेक्षक उन्होंने कांग्रेस के सभी पक्षों से बात की है। हुड्डा शुक्रवार को यहां शिमला से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ पहुंचकर छह बागी विधायकों से मुलाकात की और इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग और विधायकों के बागी होने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व सीएम हुड्डा को हिमाचल के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हिमाचल में जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। हिमाचल की राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ। विरोधी पार्टी ने हमारे छह विधायकों को तोड़ा। उन्होंने कहा कि विधायकों में आपस में जो भी मतभेद थे उन्हे हमने दूर कर दिया है। हिमाचल कांग्रेस में अब सब सही चल रहा है। उन्होंने कहा कि बजट प्रस्ताव पास करने को लेकर पार्टी की ओर से जारी व्हिप का उल्लंघन करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी के छह विधायकों को निलंबित किया है। हुड्डा ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उन सभी से मिल रहे हैं। निलंबित विधायक विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ कोर्ट जा सकते हैं, लेकिन यदि पार्टी में आना चाहें तो आ सकते हैं।
विज्ञापन


बागी विधायकों के साथ हैं विक्रमादित्य
हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह वीरवार रात चंडीगढ़ पहुंचे थे। यहां होटल ललित में उन्होंने कांग्रेस के छह बागी विधायकों से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह बागी विधायकों के साथ खड़े हैं। वे छह विधायकों के निलबंन से सहमत नही हैं। विधायकों से मुलाकात के बाद विक्रमादित्य चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
हरियाणा के पास पहले से ही किल्लत, राजस्थान को पानी देने का फैसला गलत : हुड्डा
राजस्थान के साथ हुए नए जल समझौते के सवाल पर हुड्डा ने फिर आपित्त दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहले से ही पानी की किल्लत झेल रहा है। पंजाब से हरियाणा को जो पानी मिलना चाहिए था, वह आज तक नहीं मिला। उधर राजस्थान की तरफ से भी जल समझौते का उल्लंघन हो रहा है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान दादूपुर-नलवी नहर परियोजना शुरू की गई थी, ताकि इससे वाटर रिचार्ज का कार्य हो और भूमिगत जलस्तर ऊपर आए। लेकिन भाजपा ने सरकार में आते ही दादूपुर-नलवी परियोजना को बंद कर दिया और अब हरियाणा का पानी भी राजस्थान को दे रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है।



कर्जा लो और घी पियो की नीति पर चल रही सरकार

प्रदेश पर बढ़ रहे कर्ज के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि ‘कर्जा लो और घी पियो’ वाली चार्वाक की नीति पर सरकार चल रही है। इस सरकार ने प्रदेश को पांव से लेकर सिर तक कर्ज में डुबो दिया है। सरकार द्वारा बजट में कुल कर्ज 3,17,982 करोड़ रुपये दिखाया गया है जबकि आज प्रदेश पर कुल 4,51,368 करोड़ रुपये कर्जा हो चुका है। 2024-25 के लिए भी 67,163 करोड रुपये लोन लेने का एलान किया गया है।


किसानों पर दबाव बना रही सरकार
प्रदर्शनकारी किसानों के पासपोर्ट रद्द किए जाने पर हुड्डा ने कहा कि सरकार किसानों पर दबाव बनाने की कोशिश के तहत यह कार्रवाई कर रही है। किसानों की पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिपोर्ट पर ट्रबल मेकर लिखा जा रहा है और पासपोर्ट रद्द किया जा रहा है। पहली क्लास में सरकारी स्कूलों के दाखिलों में 52 प्रतिशत की कमी पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा कि उच्च शिक्षा में भी ड्रॉप आउट रेट बड़ी मात्रा में बढ़ा है, क्योंकि मौजूदा सरकार ने पूरे शिक्षा तंत्र का बंटाधार कर दिया है। ये सरकार प्रदेश के भविष्य को अशिक्षा के अंधेरे में धकेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed