'आप की योजनाओं को रोकना चाहती है कांग्रेस, कैप्टन दलित विरोधी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता और खरड़ विधानसभा सीट से उम्मीदवार कंवर संधू ने कांग्रेस के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिदंर सिंह पर दलित और गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया है।
कहा है कि कांग्रेस हमेशा से ही जनकल्याण के कामों में रुकावट बनती रही है। उन्होंने कहा कि समराला से कांग्रेस के उम्मीदवार अमरीक सिंह ढिल्लों ने चुनाव आयोग के शिकायत देकर कहा है कि आप सूबे में लोगों के घरों तक जाकर कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उनके फार्म भरवा रही है।
संधू ने कहा कि आप ने चुनाव आयोग से मिले नोटिस का जवाब दे दिया है। पार्टी किसी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं कर रही। यह आम आदमी पार्टी का पंजाब में डोर टु डोर अभियान का दूसरा चरण है।
चंडीगढ़ में शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरा संधू ने कहा कि वेलफेयर स्टेट के तौर पर पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह आम लोगों की समस्याओं को सुने और उनके निदान के लिए अपनी योजनाओं लोगों को बताए।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रदेश में अब तक चार मेनिफेस्टो जारी किए हैं, उसी के आधार पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में फार्म भरवाए जा रहे हैं, ताकि पार्टी अपने मुख्य मेनिफेस्टों में उन समस्याओं के निदान का अपना एजेंडा पेश कर सके।
अकाली बांट रहे गैस चूल्हे व नीले कार्ड
संधू ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी 2002-07 की सरकार के दौरान गरीबों के लिए चालू स्कीमें बंद कर दी थीं और सूबे में सरकारी नौकरियों पर मुकम्मल रोक लगा दी थी।
सूबे के किसानों और अन्य वर्गों को मिलने वाली सुविधाओं को भी संपूर्ण तौर पर बंदकर दिया था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने अपनी सरकार के दौरान दिल्ली में गरीब और पिछड़े वर्गों के लिए योजनाएं जारी कीं, जिसके तहत बुढ़ापा, विधवा और अन्य पेंशनों की राशि को बढ़ाया गया।
उन्होंने कहा कि आप की ओर से पंजाब चुनाव के लिए बनाए अपने चुनाव मेनिफेस्टो के अनुसार आम आदमी पार्टी सूबे में दलितों और गरीबों के लिए भलाई की योजनाएं लागू करेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस को नकार चुके हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से दिए जा रहे मोबाइल फोन और हर घर में सरकारी नौकरी देने के वायदे को समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने ही पंजाब के किसानों से मुफ्त बिजली की सुविधा छीनी थी।
अकाली बांट रहे गैस चूल्हे व नीले कार्ड
कंवर संधू ने आरोप लगाया है कि कुराली के निकट भरोड़ी गांव में देर शाम अकाली दल की तरफ से लोगों को गैस चूल्हे व कनेक्शन और नीले कार्ड बांटते देखा गया है।
उन्होंने बताया कि अकाली दल के लोग एक कार और पिकअप में गैस चूल्हे व गैस सिलेंडर भरकर पहुंचे थे। बताया कि इस मामले की पूरी वीडियो क्लिपिंग तैयार कर चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि अकाली दल आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर वोटरों को लालच देकर फुसलाने का काम कर रहे हैं।