फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress victory in Punjab panchayat elections after 10 years

पंचायत चुनाव: 10 साल बाद पंजाब में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, अकाली दल को बड़ा झटका

Sat, 22 Sep 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Sep 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
Congress victory in Punjab panchayat elections after 10 years
congress - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव नतीजों में सत्ताधारी कांग्रेस ने बड़ी सफलता दर्ज की है। स्थानीय चुनावों में कांग्रेस को यह जीत दस साल के अंतराल के बाद मिली है। इन चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन के बीच रहा। आम आदमी पार्टी सबसे पीछे है। पंचायत समितियों के चुनावों में रात नौ बजे तक मिले नतीजों के अनुसार कुल 2900 सीटों में से कांग्रेस 862 पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि अकाली दल को 108 और आप को 7 सीटों पर जीत हासिल हुई है। 

विज्ञापन


इसी तरह जिला परिषद की 354 सीटों के चुनाव में कांग्रेस को अब तक 85 और अकाली दल को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई है। पंचायत समिति चुनाव में पटियाला में कांग्रेस ने 43 और अकाली दल ने 4 सीटें जीती हैं जबकि आप का खाता नहीं खुल सका। बठिंडा में कांग्रेस ने 148 सीटों में से 31 सीटें जीत ली हैं। यहां अकाली दल ने अब तक चार, आप और निर्दलीय प्रत्याशियों ने तीन-तीन सीटें जीती हैं। बाकी 107 सीटों के लिए मतगणना का काम अभी जारी है। भाजपा का फाजिल्का में पहली जीत हासिल हुई है। 

विज्ञापन

Congress victory in Punjab panchayat elections after 10 years
कैप्टन अमरिंदर सिंह

गुरदासपुर में 213 पंचायत समिति सीटों में से 154 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। फतहेगढ़ साहिब की 77 सीटों में से 62 कांग्रेस और 12 अकाली दल ने जीती हैं। तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं। फरीदकोट की 52 सीटों में से 22 पर कांग्रेस और 3 पर अकाली दल विजयी रहा है। बाकी सीटों पर मतगणना जारी है। गुरदासपुर की 213 सीटों में से 212 पर कांग्रेस ने और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। अमृतसर की कुल 199 सीटों में से 45 पर प्रत्याशी निर्विरोध जीते थे। बाकी 54 सीटों में से 35 पर कांग्रेस, 18 पर अकाली और 1 भाजपा विजयी रही है।

22 जिला परिषदों की 354 सीटों के लिए हुए चुनाव में ज्यादातर हलकों में कांग्रेस आगे चल रही है। अकालियों के गढ़ रहे श्री मुक्तसर साहिब में इस बार 13 में से 10 सीटों पर कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने लुधियाना की सभी छह जिला परिषद सीटों पर कब्जा जमा लिया है। गुरदासपुर की 25 सीटों में से 15 पर कांग्रेस जीत चुकी है जबकि बाकी दस सीटों पर भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

फतेहगढ़ साहिब में भी कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। अकाली दल यहां खाता भी नहीं खोल सका। पठानकोट की 10 सीटों में 9 पर कांग्रेस और एक पर भाजपा ने जीत हासिल की है। मानसा की सभी 11 जिला परिषद की सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कपूरथला से जिला परिषद का अब तक आया एक चुनाव परिणाम बीबी जागीर कौर की बेटी रजनीत कौर के पक्ष में गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed