{"_id":"58284d014f1c1b8553b3c898","slug":"congress-tears-are-fake-on-syl-saanpla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल पर कांग्रेस बहा रही मगरमच्छ के आंसू : सांपला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल पर कांग्रेस बहा रही मगरमच्छ के आंसू : सांपला
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 13 Nov 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
विजय सांपला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी मगरमच्छ के आंसू बहा रही है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। एसवाईएल को लेकर पंजाब भाजपा जल्द ही राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेगी और पंजाब के हित में अपना पक्ष रखेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान विजय सांपला ने रविवार को पठानकोट में कही।
विज्ञापन
सांपला जिला पठानकोट भाजपा के ढाकी स्थित स्याल हाउस नाम की कोठी में बनाए गए चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान जिला भाजपा कमेटी, जिले के तीनों हलकों के विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सांपला ने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे को लेकर पंजाब भाजपा शिरोमणि अकाली दल के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी के विधायकों एवं कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा इस्तीफा देकर ड्रामा किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांपला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करते रहें। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और पार्टी के प्रति निष्ठा ही भारतीय जनता पार्टी की मजबूती है।