Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress survey shows it 3% ahead of BJP; announcement on ownership rights for residents of colonies set to shift the electoral arithmetic.

Chandigarh News: कांग्रेस के सर्वे में भाजपा से 3% आगे, कॉलोनियों के मालिकाना हक की घोषणा से बदलेगा चुनावी गणित

Wed, 18 Nov 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Congress survey shows it 3% ahead of BJP; announcement on ownership rights for residents of colonies set to shift the electoral arithmetic.
कांग्रेस के सर्वे में भाजपा से 3% आगे, कॉलोनियों के मालिकाना हक की घोषणा से बदलेगा चुनावी गणित
विज्ञापन

35 वार्डों में 10,300 लोगों के बीच सर्वे में कांग्रेस को 43 और भाजपा को 40 फीसदी वोट मिलने का दावा, प्रशासक की घोषणा से पुनर्वासित कॉलोनियों के वोटरों के रुख पर नजरें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से कराए गए सर्वे में पार्टी को भाजपा के मुकाबले तीन प्रतिशत की बढ़त मिलने का दावा किया गया है। दिल्ली की एजेंसी ने सभी 35 वार्डों में 10,300 लोगों के बीच सर्वे किया, जिसमें कांग्रेस को 43 और भाजपा को 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, यह कांग्रेस की ओर से साझा किए गए सर्वे के आंकड़े हैं। मलोया में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की मकानों के मालिकाना हक की घोषणा के बाद पुनर्वासित कॉलोनियों का मुद्दा भी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की ने सर्वे के आंकड़े साझा किए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी को चार फीसदी वोट मिलने का दावा है। कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव के वार्डवार नतीजों का भी आकलन कर रही है। पार्टी 22 या 23 नवंबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा के नतीजों से भी कर रही आकलन
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 15 वार्डों में, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 20 वार्डों में अधिक वोट मिले थे। गठबंधन के बावजूद तीन वार्डों में ही कांग्रेस को भाजपा से 13,060 वोट अधिक मिले। इनमें वार्ड-16, 19 और 26 शामिल थे। वार्ड-16 की पार्षद अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

मालिकाना हक की घोषणा पर कांग्रेस के सवाल
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी पहले ही कॉलोनियों के मकानों का मालिकाना हक देने का मुद्दा उठा चुके हैं। लक्की ने घोषणा का श्रेय कांग्रेस को देते हुए कहा कि अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। वहीं, आप नेताओं का दावा है कि निगम चुनाव में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रहेगी। 2021 के चुनाव में भी कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed