फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress supported haryana roadways strike

हरियाणाः रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में आई कांग्रेस, हड़ताल को ठहराया सही

Tue, 30 Oct 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Oct 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Congress supported haryana roadways strike
रोडवेज का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल पर सियासत भी गरमा गई है। हड़ताल को लंबा खिंचते देख और जनसमर्थन मिलने पर कांग्रेस और इनेलो ने हड़ताल को अपना पूरा समर्थन दे दिया है। जिलों में धरना स्थलों पर रोजाना कांग्रेस और इनेलो के नेता पहुंच रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने सभी हड़ताली कर्मचारियों की यूनियनों को पत्र लिखकर कांग्रेस का समर्थन दिया है। उन्होंने पत्र में हड़ताल को जायज ठहराते हुए किलोमीटर स्कीम के तहत 700 बसें लाने का कड़ा विरोध किया है।

विज्ञापन


तंवर ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद निजीकरण की नीतियों को बंद करेगी। सरकार की किलोमीटर स्कीम में चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए कायदे-कानून ताक पर रखे गए हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भाजपा सरकार कर्मचारियों के उत्पीड़न पर उतर आई है। सीएम को खुद वार्ता के लिए आगे आना चाहिए। उधर,  नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने निजीकरण से सड़क परिवहन सुविधाएं यात्रियों के लिए अधिक लाभप्रद होने के सीएम के बयान की आलोचना की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा रोडवेज व्यवस्था को सुधारने के प्रयास करने की बजाए उसके स्थान पर निजीकरण के विकल्प को उचित ठहराया है। परिवहन के निजीकरण के साथ-साथ शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के निजीकरण से राज्य के लोगों को लाभ पहुंचने का वक्तव्य भी गैर जिम्मेदाराना है। सरकारी सेवाओं में सीएम को सुधार करने के लिए कदम उठाने चाहिए। इनेलो नेता ने याद दिलाया कि ओमप्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्री काल में रोडवेज रिकॉर्ड मुनाफा देती थी, उसे पूरे देश में उदाहरण के तौर पर देखा जाता था। सरकार अड़ियल रवैया छोड़कर हड़ताली कर्मियों से वार्ता कर गतिरोध खत्म करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सड़कों पर उतरी 2490 बसें
हरियाणा परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने सोमवार को रोडवेज की 2490 बसों के सेवाएं देने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि परिवहन समितियों एवं आरटीए से संचालित बसें भी सड़कों पर उतरी हैं। कर्मचारियों से उनकी अपील है कि वे काम पर लौट आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed