कांग्रेस में इस्तीफों का दौर, प्रदेश सचिव जगबीर ढिगाना ने दिया इस्तीफा, अशोक तंवर से भी की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा इस्तीफा देने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फिर से उफान आ गया है। अब कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगबीर ढिगाना ने भी त्यागपत्र दे दिया है। ढिगाना के अनुसार उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष को ट्विटर पर इस्तीफा भेज दिया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को भी इस्तीफा देना चाहिए। ढिगाना ने कहा कि यदि दो जुलाई तक तंवर ने इस्तीफा नहीं दिया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
दरअसल राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दिल्ली में मीटिंग हुई। जगबीर ढिगाना ने कहा कि मीटिंग में तय किया गया कि राहुल गांधी का इस्तीफा वापस लेने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को भी नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो दो जुलाई के बाद उनके घर जाकर इस्तीफे की मांग की जाएगी।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा का इस्तीफा
हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव को भेजा है। सुमित्रा चौहान ने कहा कि वह तभी कांग्रेस संगठन में कोई पद ग्रहण करेंगी। जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपना त्याग पत्र वापस लेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के नतीजों से बहुत निराश हैं।
राहुल गांधी के इस्तीफा देने और उसे वापस न लेने से उनके मन को ठेस पहुंची है। राहुल अकेले पार्टी को आगे ले जाने में लगे हुए हैं, जबकि बड़े नेता अंतर्कलह, आरोप-प्रत्यारोपों में उलझे हैं। जिससे पार्टी का नुकसान हो रहा है।
सुमित्रा ने त्याग पत्र में कहा है कि उन्होंने हरियाणा में संगठन को मजबूत किया है। पार्टी में अनेक महिला नेता मौजूद हैं जो संगठन को और आगे ले जाने में सक्षम हैं। उधर, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत दहिया ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेजा है।