{"_id":"5744b3ba4f1c1b04206916c3","slug":"congress-state-president-tanwar-statement-on-prakash-singh-committee-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर रही है। जबकि प्रदेश की जनता रिपोर्ट के बारे में जानना चाहती है। लेकिन सरकार इसे जानबूझ कर सार्वजनिक नहीं कर रही है। यह आरोप कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने लगाए। वे नीलकंठी यात्री निवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी भी इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक दोषी पाए गए बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं कर पाई है। जबकि डीएसपी स्तर के अधिकारियों को कार्रवाई में लाया गया है। अशोक तंवर ने कहा कि यह जांच सुप्रीम कोर्ट के पीठासीन जज से करवाई जानी चाहिए थी। अब सरकार की ओर से रिपोर्ट सार्वजनिक न किया जाना जांच अधिकारी प्रकाश सिंह के प्रति भी बेईमानी होगी। सरकार को अपनी राजनीतिक जिम्मेवारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता जयप्रकाश के राज्य सभा के लिए दावेदारी किए जाने के सवाल पर तंवर ने कहा कि अभी पार्टी ने किसी भी नाम को अधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है। इस पर विचार किया जा रहा है। हाईकमान ही इस पर निर्णय लेगा। उन्होंने कहा राज्य सभा सदस्य हरियाणा से ही होना चाहिए, यह जनहित में होगा। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। दलितों पर लगातार हमले हो रहे हैं। यह सरकार की लचर कानून व्यवस्था का ही परिणाम था कि कई दिनों तक प्रदेश जलता रहा। एक अन्य सवाल के जवाब में तंवर ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही अपने जिलाध्यक्षों की सूची जारी करेगी। इस अवसर पर जगबीर सिंह जोगनाखेड़ा, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुरेंद्र फौजी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
हुड्डा का नाम लिए बिना बोले, जांच राजनीति से प्रेरित न हों
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर की गई कार्रवाई पर अशोक तंवर ने सीधे तौर पर हुड्डा का बचाव नहीं किया। उन्होंने हुड्डा का नाम लिए बिना ही कहा कि किसी भी नेता के खिलाफ राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। खामी का पता चलता है तो जांच अवश्य की जानी चाहिए, लेकिन यह जांच राजनीति से प्रेरित न हो।
निकाय चुनावों में कांग्रेस को किया स्वीकार
अशोक तंवर ने दावा किया कि पहले पंचायती राज चुनावों में और अब नगर निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को स्वीकार किया है। भाजपा व इनेलो को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। लेकिन प्रदेश सरकार अपने प्रभाव के चलते सभी जगह भाजपा प्रत्याशियों की जीत करार दे रही है और विजेता प्रत्याशियों पर भी दबाव दिया जा रहा है।