फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress stages dharna against charging entrance fees at Chandigarh railway station

Chandigarh News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रवेश शुल्क लेने का विरोध, कांग्रेस ने दिया धरना

Tue, 29 Nov 2022 07:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Congress stages dharna against charging entrance fees at Chandigarh railway station
प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। युवा कांग्रेस चंडीगढ़ ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर प्रवेश शुल्क लेने के विरोध में धरना दिया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक शांतिपूर्वक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की भी साथ रहे।
विज्ञापन

मनोज लुबाना ने मांग की है कि कम से कम 20 मिनट का समय दें ताकि लोग रेलवे स्टेशन पर जाकर गाड़ियों से सामान उतार सकें। उन्होंने कहा कि युवा तो तुरंत गाड़ी से उतर जाते हैं लेकिन बुजुर्गों को परेशानी होती है। रेलवे के अधिकारियों को यह बात समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन के खिलाफ हर रोज दोपहर 12 बजे से पांच बजे तक शांतिपूर्वक धरना जारी रहेगा। युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि रेलवे लोगों की लाइफ लाइन है। बड़ी संख्या में लोग रेल से यात्रा करते हैं। प्रवेश शुल्क होने के कारण गाड़ियां मुख्य सड़क पर ही छोड़कर चली जाती है। ऐसे में बड़े बड़े बैग लेकर रेलवे स्टेशन पर जाना मुश्किल है। बुजुर्गों और बच्चों को बहुत परेशानी होती है। रेलवे का यह निर्णय गलत है। हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि यह चंडीगढ़ के लोगों के साथ धोखा है। ऑटो चालक के अलावा कैब चालकों की भी परेशानी बढ़ गई है। इससे आम लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार रेलवे का पूरी तरह से निजीकरण करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे प्रवेश शुल्क को तत्काल हटाया जाए। धरना स्थल पर युवा कांग्रेस के नेताओं में संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, रंजोत सिंह, हरमन सिंह, लवली ठाकुर, अंकराज ठाकुर, मंजूर खान, प्रमोद, सुरजीत ढिल्लों, लेखराम, संजीव गाबा, अंश उपाध्याय, नेतराम, सुभाष पाल, राहुल कुमार और ओम पाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed