{"_id":"58445ae74f1c1b8c60a85f8a","slug":"congress-spokesperson-op-verma-join-bjp-sanjay-tondon-welcomes-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वर्मा हुए भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वर्मा हुए भाजपा में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
वर्मा हुए भाजपा में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कांग्रेस को रविवार को एक बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता ओपी वर्मा अपने समर्थकों के साथ सेक्टर-22 में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद डॉ. ओपी वर्मा ने पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल पर जमकर आरोप लगाए। वर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व सांसद पवन बंसल ने करोड़ों रुपये का काला धन और कई फैक्ट्रियां अर्जित की हैं। वर्मा ने कहा कि बंसल किसी समय में उनके पास मोपेड (लूना) पर उनके क्लीनिक में मिलने के लिए आते थे।
वर्मा ने कहा कि कोई बंसल से पूछे कि कैसे इतने कम सालों में उनके पास इतना सारा काला धन आ गया। वर्मा ने कहा कि इन सब बातों से ही मोह भंग होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। वर्मा ने यह भी कहा कि बंसल के रेल मंत्री रहते हुए जो रेल गेट हुआ है उसकी भाजपा फिर से जांच करवाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी निकल सके। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि वर्मा के आने से पार्टी को फायदा मिलेगा। इस मौके पर उम्मीदवार रवि कांत शर्मा, आशा जसवाल और सुनीता धवन ने भी भाग लिया।
छाबड़ा के गढ़ पर किया कार्यक्रम
भाजपा ने ज्वाइनिंग का कार्यक्रम जानबूझकर वार्ड नंबर-3 में किया है। वार्ड नंबर-3 कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का गढ़ है। इस समय यहां से छाबड़ा की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं, जबकि डॉ. ओपी वर्मा वार्ड नंबर-16 के निवासी है। मालूम हो कि डॉ. ओपी वर्मा कांग्रेस से वार्ड नंबर-16 से टिकट मांग रहे थे लेकिन कांग्रेस ने वर्मा की जगह पूर्व मेयर सुभाष चावला को उम्मीदवार बनाया जिससे ओपी वर्मा नाराज हो गए थे।