फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Special Strategy in Haryana on Polling Booths for Loksabha Election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 में हर पोलिंग बूथ पर ये खास व्यवस्था करेगी कांग्रेस, 3 बड़े ऐलान

Sat, 06 Oct 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Oct 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Congress Special Strategy in Haryana on Polling Booths for Loksabha Election 2019
अशोक तंवर
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने पोलिंग बूथ पर संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए एक खास रणनीति पर काम होगा। पार्टी अब हर पोलिंग बूथ पर दस बूथ सहयोगी नियुक्त करने जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने शुक्रवार को जींद में इसकी घोषणा की। वह यहां पार्टी कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार हरियाणा में लोक संपर्क अभियान 9 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह अभियान व पार्टी फंड एकत्र करने का सिलसिला पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर तक जारी रहेगा। इस अभियान से कांग्रेस पार्टी को धरातल पर और मजबूती मिलेगी। 9 अक्टूबर को यह अभियान सभी जिलों में शुरू किया जाएगा। हर जिले के समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। अभियान के दौरान मोदी सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा। घर-घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रचार सामग्री बांटेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान सदस्यता अभियान, 18 से 21 वर्ष के युवाओं को पार्टी सदस्य बनाना, घर-घर जाकर पार्टी के लिए फंड एकत्र करना व स्थानीय नेताओं, प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची बनाना इत्यादि कार्य भी किए जाएंगे। अभियान के तहत जुटाए जाने वाले डाटा को कांग्रेस पार्टी के ‘शक्ति अभियान’ से जोड़ा जाएगा ताकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लोगों का सीधा संवाद हो सके। प्रदेश में डाटा एकत्रित करने की जिम्मेदारी राजकुमार कटारिया को सौंपी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव या अन्य प्रतिनिधि हरियाणा में समूचे अभियान की देखरेख करेंगे ताकि मुख्य संगठन, पार्टी के अग्रणी संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों में पूरी तरह संपर्क बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य में एक करोड़ बूथ सहयोगी बनाए जाएंगे ताकि आगामी चुनावों में हर बूथ पर 10 बूथ सहयोगी तैनात किए जा सकें। ये बूथ सहयोगी  18 और 24 वर्ष के नए मतदाताओं के साथ विशेष रूप से संपर्क करेंगे। इन सहयोगियों को पार्टी की ओर से चंदा एकत्र करने के लिए 50, 100, 500 व 1000 रुपए की रसीद दी जाएंगी।


बूथ सहयोगियों को दी जाएंगी चार पुस्तकें
बूथ सहयोगियों को लोगों को जागरूक करने के लिए चार पुस्तकें दी जाएंगी। इनमें मोदी सरकार की विफलताएं, कांग्रेस की विचारधारा, राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय व स्थानीय समस्याओं का उल्लेख और कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए जाने वाले विकल्प का विवरण होगा। प्रत्येक बूथ सहयोगी अपने क्षेत्र के कांग्रेस समर्थक, एनजीओ, सहकारी संस्थाओं, दानी, धार्मिक संस्थाओं, भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों, ओपिनियन मेकर्स, व्यापारियों, उनके संगठनों, सामाजिक व सामुदायिक ग्रुपों और स्वयंसेवी महिला संगठनों की सूची तैयार करेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए कुछ जिला मुख्यालयों में 6 अक्टूबर और बाकि जिलों में 7 अक्टूबर को बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed