फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress roadshow postponed one day in Punjab due to Security clearance

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां सतर्क, पंजाब में एक दिन टला रोड शो

Thu, 01 Oct 2020 05:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Oct 2020 05:40 PM IST
सार

  • राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर रोड शो में किया गया कुछ बदलाव
  • पांच अक्तूबर को हरियाणा में करेगा प्रवेश, दिल्ली में होगा समापन

विज्ञापन
Congress roadshow postponed one day in Punjab due to Security clearance
पंजाब में कांग्रेस का रोड शो एक दिन टला। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

कृषि कानूनों के विरोध में दो अक्तूबर से होने वाले कांग्रेस के रोड शो को सुरक्षा एजेंसियों ने अनुमति नहीं दी है। अब यह रोड शो एक दिन बाद यानि तीन अक्तूबर से शुरू होगा। राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के कहने पर यह बदलाव किया गया है। रोड शो के रूट को भी छोटा किया गया है। पांच अक्तूबर को रोड का समापन हरियाणा की सीमा में होगा। इसके बाद हरियाणा से होते हुए दिल्ली में रोड शो संपन्न होगा। 

विज्ञापन


किसानों के पक्ष में कांग्रेस दो से चार अक्तूबर तक पंजाब में रोड शो का आयोजन कर रही थी, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे। पंजाब और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों की अनुमति नहीं मिलने के कारण यह रोड शो एक दिन टाल दिया गया है। अब रोड शो तीन अक्तूबर को मोगा के बदनीकलां से शुरू होकर रायकोट तक जाएगा।
विज्ञापन


अगले दिन चार अक्तूबर को यह यात्रा संगरूर से पटियाला के समाना तक पहुंच कर संपन्न होगा। पांच अक्तूबर को पटियाला से शुरू होकर यह रोड शो हरियाणा में प्रवेश करेगा। जहां से होते हुए रोड शो दिल्ली में समाप्त होगा। कांग्रेस पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए रोड शो के रूटों में कुछ बदलाव करते हुए छोटा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलेट प्रूफ होगा राहुल का ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के रोड शो में शामिल हो रहे राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सूबे की सरकार बेहद गंभीर है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी जिस ट्रैक्टर पर सवार होंगे, वह बुलेट प्रूफ होगा। इस ट्रैक्टर पर सिर्फ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ही राहुल के साथ बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed