फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress releases list of 40 star campaigners for Haryana Assembly Election

Haryana Assembly Election: कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, विनेश-बजरंग का भी नाम

Fri, 13 Sep 2024 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 02:18 PM IST
सार

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध में सबसे आगे रहीं विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का नाम भी शामिल है। दोनों हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। विनेश को जुलाना से चुनावी मैदान में उतारा हैं।

विज्ञापन
Congress releases list of 40 star campaigners for Haryana Assembly Election
मल्लिकार्जुन खड़गे, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी की भी चुनावी रैलियां होंगी। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि अभी हाल ही में कुश्ती का अखाड़ा छोड़कर राजनीतिक दंगल में कूदने वाले पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य भूमिका में रहेंगे। वहीं हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की भी चुनावी रैलियां होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के दिग्गज नेता सचिन पलायट, पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं लोकसभा सभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हिसार लोकसभा सांसद जयप्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, सोनीपत लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां करेंगे।


इसके साथ ही, सांसद राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, राजबब्बर, युवा नेता कहैन्या कुमार, गोविंद सिंह, देवेंद्र यादव, सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, अल्का लांबा, राजेश लोहटिया, उदित राम, रोहित चौधरी, श्रीनिवास बीवी, फूल सिंह बाहरिया और सुभाष बत्रा स्टार प्रचारक के तौर पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed