{"_id":"585d36324f1c1b1864e3c3f6","slug":"congress-released-second-list-of-candidates-surjit-singh-dhiman-rejected-candidateship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही उम्मीदवार हुए बगावती, चुनाव न लड़ने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही उम्मीदवार हुए बगावती, चुनाव न लड़ने का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Dec 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
सुरजीत सिंह धीमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी, लेकिन उम्मीदवार बगावती हो गए। एक कैंडीडेट ने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने अमरगढ़ से सुरजीत सिंह धीमान को टिकट दिया है। पर धीमान ने लिस्ट जारी होने के कुछ देर बाद चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया।
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी होने के कुछ ही देर बाद धीमान ने फेसबुक अपने समर्थकों के लिए संदेश पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार टिकट वितरण में देरी किए जाने के कारण पूरे पंजाब के लोगों में भारी रोष है।
इनकी गलतियों की वजह से 2012 के चुनाव में पार्टी का बहुत नुकसान हुआ, कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। जिससे प्यारे पार्टी वर्करों के मान-सम्मान और भावनाओं को ठेस पहुंची। मेरा हलका रिजर्व होने के कारण मुझे 2012 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ बीस दिन पहले टिकट मिली। पर मैंने पार्टी का हुक्म सिर-माथे मान कर चुनाव लड़ा।

ऐलान करने के बाद धीमान ने बंद कर दिया मोबाइल
सुरजीत सिंह धीमान
सुरजीत धीमान ने कहा कि लोगों का बहुत प्यार मिला पर समय कम होने के कारण बहुत थोड़े अंतर से पार्टी की हार हुई। इस बार भी पार्टी द्वारा वही देरी किए जाने से मैंने और मेरे परिवार ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। ताकि लोगों के साथ दोबारा खिलवाड़ न हो सके।
मैं सदा अपने साथियों की सेवा में हाजिर रहूंगा, जब तक मैं और मेरा परिवार रहेगा, सेवा करूंग। इसके बाद धीमान ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर दिया। गौरतलब है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में धीमान दिड़बा से चुनाव लड़े थे।
वह अकाली उम्मीदवार से सिर्फ 4406 वोटों से हारे थे। लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें दिड़बा केबजाय अमरगढ़ से टिकट दिया था। सूत्रों के मुताबिक धीमान के चुनाव लड़ने की खबर फैलते ही कांग्रेस में हड़कंप मच गया। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की टीम धीमान को मनाने में जुट गई थी।