फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress released list of star campaigners in Haryana

Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने जारी की हरियाणा में स्टार प्रचारक की सूची, राहुल समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

Mon, 06 May 2024 11:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 06 May 2024 11:03 PM IST
सार

कांग्रेस ने हरियाणा की 10 लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। 40 नामों वाली इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया का नाम शामिल है।

विज्ञापन
Congress released list of star campaigners in Haryana
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एक्स/राहुल गांधी

विस्तार

हरियाणा में कांग्रेस की ओर से चुनावी माहौल को बदलने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी रैलियां करेंगी। अहम पहलू यह है कि पूर्व मंत्री एवं तोशाम से विधायक किरण चौधरी को स्टार प्रचारकों में जगह नहीं मिली है, जबकि हुड्डा समर्थित सात विधायकों को सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन




कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। स्टार प्रचारकों की सूची में अभी हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह को जगह दी गई है। वहीं, सिरसा से लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा भी चुनावी रैलियों में शामिल होंगी। इसके साथ ही रोहतक से प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा भी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


यही नहीं, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, अजय माकन, आनंद शर्मा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, राजीव शुक्ला, कन्हैया कुमार, गोविंद सिंह दातोसरा, टीकाराम जुली, कैप्टन अजय सिंह यादव, अलका लांबा, अफताब अहमद, अशेाक अरोड़ा, कुलदीप शर्मा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज व रामकिशन गुर्जर, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, रोहतक विधायक बीबी बत्रा, विधायक बीएल सैनी, जयवीर वाल्मीकि, शंकुलता खटक, नीरज शर्मा, अभिमन्यु पूनिया, जुबीर खान, निर्मल सिंह, रामनिवास घोड़ेला, चंद्रप्रकाश जांगड़ा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed