{"_id":"630cbdf9f8f07405b25eb9c8","slug":"congress-punjab-in-charge-harish-chaudhary-sent-notice-to-sukhpal-khaira","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की कलह: राजा वड़िंग को सलाह देना सुखपाल खैरा को पड़ा भारी, पंजाब प्रभारी ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की कलह: राजा वड़िंग को सलाह देना सुखपाल खैरा को पड़ा भारी, पंजाब प्रभारी ने जारी किया नोटिस
Mon, 29 Aug 2022 06:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Aug 2022 06:58 PM IST
सार
सुखपाल सिंह खैरा ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को एक सलाह दी थी। अब यह सलाह उन पर ही भारी पड़ी है। खैरा के इस बयान पर कांग्रेस हाईकमान ने नाराजगी जताई है। इसके बाद पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने खैरा को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
सुखपाल सिंह खैरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सलाह देना भारी पड़ गया। पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने अब खैरा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। आल इंडिया किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लुधियाना में धरना हटाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
यह धरना कांग्रेस ने निविदा घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के पक्ष में लगाया था। इस पर पार्टी प्रधान वड़िंग ने खैरा को कहा था कि बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए, इससे कद्र घट जाती है। खैरा ने इस पर पलटवार किया था और कहा था कि नेताओं को सबसे छोटे कार्यकर्ता की सलाह भी दरकिनार नहीं करनी चाहिए। खैरा के इस बयान पर कांग्रेस हाईकमान ने भी नाराजगी जताई है। इसके बाद पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने खैरा को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
संदीप जाखड़ भी हमलावर
राजा वड़िंग पर खैरा की टिप्पणी के बाद अबोहर से कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ ने भी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संदीप जाखड़ ने सुखपाल खैरा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि खैरा जैसे वरिष्ठ नेता को सार्वजनिक तौर पर ऐसा कहना प्रदेश अध्यक्ष को शोभा नहीं देता।
विज्ञापन