{"_id":"6040ef3e8ebc3e150231ded4","slug":"congress-punjab-chief-sunil-jakhar-attacks-on-shiromani-akali-dal-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद व भाजपा पर बरसे सुनील जाखड़, कहा- 31000 करोड़ का कर्ज चढ़ाकर पिछली सरकार ने किया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद व भाजपा पर बरसे सुनील जाखड़, कहा- 31000 करोड़ का कर्ज चढ़ाकर पिछली सरकार ने किया धोखा
Thu, 04 Mar 2021 09:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़।
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अनाज खरीद के बकाया के निपटारे (सीसीएल) को लेकर प्रदेश में 31000 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ाने को अकाली-भाजपा सरकार द्वारा सूबे से धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि दरअसल केंद्र सरकार तो केवल 13000 करोड़ रुपये में ही इस केस का निपटारा करने को तैयार थी लेकिन अकाली-भाजपा सरकार ने इसे 31000 करोड़ रुपये के कर्ज के रूप में पंजाब के खजाने पर डाल दिया।
विज्ञापन
पंजाब भवन में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट की प्रतियां मीडिया को जारी करते हुए जाखड़ ने पंजाब के तत्कालीन वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के सामने उन्हें सच रखते हुए वे कारण भी बताने चाहिए जिनकी वजह से पंजाब के भविष्य को दांव पर लगा दिया गया।
विज्ञापन
यह सही समय है जब ढींढसा अपने किए पाप को धो सकते हैं और उन ताकतों को बेनकाब कर सकते हैं, जिन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 13000 रुपये में केस का निपटारा करने की सहमति के बावजूद पंजाब पर 31000 करोड़ का कर्ज चढ़ाया। ढींढसा को इस मामले में भाजपा की भूमिका भी उजागर करनी चाहिए।
विज्ञापन
जाखड़ ने कहा कि इस वित्तीय घोटाले में तत्कालीन वित्त मंत्री ढींढसा भी शामिल थे। जाखड़ ने ढींढसा से कहा कि अच्छा होगा अगर वे पूरा सच पंजाबियों के सामने लाकर अपनी गलतियों की माफी मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास भी एक मौका है कि वह अपना पक्ष सामने रखे और इस सारे घोटाले में अकाली दल, ढींढसा और अपनी भूमिका बताएं।