{"_id":"614ec3f08ebc3efae179c64f","slug":"congress-protest-outside-municipal-corporation-chandigarh-questions-over-increased-prices-of-water-and-sewer-cess","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: नगर निगम के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पानी और सीवर सेस के बढ़े दामों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: नगर निगम के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पानी और सीवर सेस के बढ़े दामों पर उठाए सवाल
Sat, 25 Sep 2021 12:12 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:12 PM IST
सार
नगर निगम कार्यालय में कांग्रेस ने शहर की 89 पेड पार्किंग में अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र सिंह बबला और सतीश कैंथ ने भाजपा को घेरा। इन नेताओं ने कहा कि अधिकारियों की सख्ती के बावजूद कोई फायदा नहीं दिख रहा। न कर्मचारी पूरी ड्रेस पहनते हैं और न गाड़ियों को व्यवस्थित लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ निगम के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने शनिवार को पानी और सीवर सेस के बढ़े दामों के विरोध में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि प्रदर्शन के लिए सभी वार्डों से कार्यकर्ता पहुंचे हैं। भाजपा शासित नगर निगम से शहर की जनता परेशान होने के साथ ऊब चुकी है।
विज्ञापन
पानी और सीवर सेस के दाम बढ़ने के साथ महंगाई चरम पर है। कोविड के चलते लोग पहले से ही परेशान हैं। चावला ने कहा कि और भी कई तरह की समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में निगम कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे थे। वहीं, पुलिस ने भी वाटर कैनन और बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रखा था। कांग्रेसियों ने कहा कि लगातार भाजपा की ओर से जनविरोधी फैसले लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों का कमाल: बिना दिमाग खोले 3 सेमी की गांठ निकाल बचाई दो मरीजों की जान
विज्ञापन
पार्किंग को लेकर भी सदन में जोरदार हंगामा, पहली बार शनिवार को हुई बैठक
नगर निगम कार्यालय में सदन की बैठक में भी जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस ने यहां शहर की 89 पेड पार्किंग में अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र सिंह बबला और सतीश कैंथ ने कहा कि अधिकारियों की सख्ती के बावजूद कोई फायदा नहीं। न कर्मचारी पूरी ड्रेस पहनते हैं और न गाड़ियों को व्यवस्थित लगाया जा रहा है। प्रवेश शुल्क को लेकर लोगों को ठगा जा रहा है।
पहली बार सदन की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। इस दौरान आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 28 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में कुल 10 एजेंडे आए। बैठक में निटर के साथ हुए 30 साल के समझौते को लेकर एजेंडा लाया गया, जिसमें निगम अपने डिजाइन संबंधी अनुबंध रद करेगा।
रोज फेस्ट पर भी लगेगी मुहर, रोज गार्डन में शुरू होंगी फेस्ट की तैयारियां
वहीं, ठेकेदार को मैटेरियल के बारे में जानकारी देते हुए कुल लागत का 0.35 प्रतिशत शुल्क ही निटर ले सकेगा। वहीं, 50वें रोज फेस्टिवल को मनाने पर भी सदन में मुहर लगेगी। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण रोज फेस्टिवल व गुलदाउदी शो का आयोजन नहीं किया गया था। इस बार गुलदाउदी शो की अनुमति पहले ही दे दी गई है। अब रोज फेस्टिवल को लेकर तैयारियां शुरू होंगी। सदन से सहमति मिलने के बाद गुलाब की नई प्रजातियां मंगाने का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही रोज गार्डन को फेस्टिवल के हिसाब से तैयार करना भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सदन में सेलो ट्यूबवेल का शुल्क लेने के लिए अब मीटर लगाने का भी एजेंडा लाया जा गया है। वहीं, सेक्टर-25 स्थित कचरा निस्तारण प्लांट के अपग्रेडेशन को लेकर भी चर्चा होनी है।