फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Protest outside ED office in chandigarh

Congress Protest: ईडी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी, राहुल गांधी को समन जारी किए जाने का विरोध 

Mon, 13 Jun 2022 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 12:26 PM IST
सार

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि वक्ताओं ने विपक्षी दलों के नेताओं को अपने राजनीतिक लाभ के लिए परेशान करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों का खुले तौर पर दुरुपयोग करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की।

विज्ञापन
Congress Protest outside ED office in chandigarh
चंडीगढ़ में धरने पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस ने राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के विरोध में सोमवार को चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय से लेकर ईडी के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय तक कांग्रेसी रोष मार्च नहीं निकाल पाए। मुख्यालय से निकलते ही कुछ दूरी पर पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक दिया। वे इससे आगे नहीं जा पाए। बैरिकेडिंग के साथ ही काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

विज्ञापन


रोष मार्च से रोकने पर कांग्रेस नेताओं और पुलिस कर्मियों में नोकझोंक भी हुई। कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने मार्च निकालने पर अड़े कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित अनेक कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि राजनीतिक द्वेष और विपक्ष की आवाज को कुचलने की मंशा से केंद्र सरकार ईडी व अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे मुकदमे दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सरकार कांग्रेस नेताओं को निशाने पर ले रही है। कांग्रेसी सरकार की तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं। सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ कांग्रेस ने भी दिया धरना, नारेबाजी भी की
चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर-18 के ईडी कार्यालय के पास सोमवार को शांतिपूर्ण धरना दिया। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की के नेतृत्व में पहुंचे। धरनास्थल पर कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाते रहे। कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लिखे तख्ती लिए थे। कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी भी करते रहे। 

सबकी नजर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला पर थी लेकिन वे धरना स्थल पर नहीं आए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को संभालने में बुरी तरह विफल रही है। इसके कारण लोगों को दैनिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी चौतरफा विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है। 

लक्की ने ईडी द्वारा राहुल गांधी को तलब करने को घटिया और प्रतिशोध की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ईडी पर दबाव डाल कर राहुल गांधी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का एक ऐसा अजीब सा मामला बनाने की एक कोशिश हो रही है। नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की स्थापना जवाहरलाल नेहरू ने 1938 में की थी और वह 1947 इस अखबार के संपादक थे। 

स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण इसे हेरिटेज अखबार का दर्जा प्राप्त है। 2008 आते आते समाचार पत्र वित्तीय कठिनाइयों में घिर गया और भारी कर्ज के बोझ के कारण इसे बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का एकमात्र दोष यह है कि उन्होंने उस नेशनल हेराल्ड अखबार को पुनर्जीवित करने की कोशिश की जो हमारे गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम का एक अभिन्न अंग है। 

उन्होंने मोदी सरकार पर भारत के बेमिसाल स्वतंत्रता संघर्ष को नीचा दिखाने और देश को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। धरने में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाग लिया।

चावला से मिले लक्की
प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की सोमवार की शाम सुभाष चावला से उनके सेक्टर-21 के निवास पर मिले। लक्की ने बताया कि बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में बात हुई है। उन्होंने पूरा सहयोग का वादा किया है। बीमार होने की वजह से चावला धरने में नहीं आ सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed