फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress protest in Chandigarhs Sector 29 police arrest the workers

चंडीगढ़: सेक्टर-29 में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी पुलिस ने लिए हिरासत में, थाने में मिलने पहुंच गए पवन बंसल

Fri, 15 Oct 2021 02:40 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 02:40 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में कांग्रेस ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसी ऑर्डिनेंस केबल फैक्टरी के निजीकरण का विरोध का रहे थे। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी पुलिस ने हिरासत में ले लिए। वहीं, इसकी सूचना मिलते ही पवन बंसल थाने में ही उनसे मिलने पहुंच गए। बाद में सबको छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Congress protest in Chandigarhs Sector 29 police arrest the workers
सेक्टर-29 में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑर्डिनेंस केबल फैक्टरी के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-29 में जोरदार प्रदर्शन किया। साईं मंदिर के साथ लगती जगह पर कांग्रेस ने भाजपा का जोरदार विरोध जताया। इसके बाद विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में सभी को थाने ले जाने के बाद छोड़ दिया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल भी उनसे मिलने सेक्टर-26 थाने पहुंच गए। कांग्रेस के प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता एचएस लक्की ने बताया कि पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-26 थाने ले गई। उनके कार्यकर्ता जोर जुल्म के खिलाफ डटकर लड़ेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे सभी सेक्टर-29 में उस स्थान पर जा रहे थे, जहां पर निजीकरण के लिए कार्यक्रम किया जा रहा था। लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा में बर्बर वारदात: कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या, पिटाई के बाद हाथ काट बैरिकेड से लटकाया
विज्ञापन


बंसल थाने आए कार्यकर्ताओं से मिलने
देवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि भाजपा के लोगों ने दशहरे के दिन को भी नहीं देखा। निजीकरण देशहित में नहीं है। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल भी मिलने सेक्टर-26 थाने पहुंच गए। केंद्र की भाजपा की सरकार सभी सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने पर तुली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र सिंह बबला और मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की ने कहा कि ऑर्डिनेंस केबल फैक्टरी का निगमीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-उपलब्धि: एचएयू हिसार के वैज्ञानिकों ने खोजी बाजरे की नई बीमारी, अमेरिकन फाइटोपैथोलॉजिकल सोसायटी ने दी मान्यता

ये नेता रहे मौजूद
इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। भाजपा झूठे वादे करके सत्ता में आई है। मौके पर शशिशंकर तिवारी, अजय शर्मा, हाफिज अनवर उल हक, राजीव मोदगिल, अजय शर्मा, परीक्षित राणा, करनवीर कन्नू, मनोज लुबाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed