फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Protest in Chandigarh against BJP, police halt protestors

Chandigarh: कांग्रेस ने निकाली लोकतंत्र की अर्थी, भाजपा प्रदेश कार्यालय जा रहे थे सौंपने, पुलिस ने रोक दिया

Fri, 02 Feb 2024 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 12:59 PM IST
सार

सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन में शुक्रवार को युवा कांग्रेस की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में 30 जनवरी को मेयर चुनाव में हुई गड़बड़ी के आरोप में कांग्रेस ने लोकतंत्र का स्वर्गवास के रूप में यह दिन मनाया। बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
Congress Protest in Chandigarh against BJP, police halt protestors
चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में शुक्रवार को कांग्रेस और युवा कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र की अर्थी यात्रा निकाली गई। इस अर्थी को कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर 33 के भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम जा रहे थे ताकि इस अर्थी को उन्हें सौंप दिया जाए। तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी ने बताया कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है अब इस लोकतंत्र की अर्थी को उन्हें सौंप दिया जाए। कांग्रेस भवन से जैसे ही नेता और कार्यकर्ता आगे बढ़े तो 34 और 35 के लाइट प्वाइंट के पास ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। रोके जाने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लुबाणा ने बताया कि मेयर चुनाव में भाजपा की असलियत सामने आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन में शुक्रवार को युवा कांग्रेस की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में 30 जनवरी को मेयर चुनाव में हुई गड़बड़ी के आरोप में कांग्रेस ने लोकतंत्र का स्वर्गवास के रूप में यह दिन मनाया। बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। शामिल हुए लोकतंत्र की एक तस्वीर पर फूल माला चढ़ाई गई और लोकतंत्र की एक अर्थी भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed