{"_id":"58314fad4f1c1bb204b39613","slug":"congress-protest-against-amit-shah-chandigarh-visit-police-lathicharge-and-use-of-water-canon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानी की बौछारों के बीच कांग्रेसियों ने किया अमित शाह का विरोध, हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की बौछारों के बीच कांग्रेसियों ने किया अमित शाह का विरोध, हिरासत में
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Nov 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे का विरोध कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने पानी की बौछारें की और सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को मनीमाजरा थाने ले गई।
अमित शाह के विरोध में काले झंडे लेकर रोष प्रदर्शन के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सेक्टर 19 में रोकने और शांत करने के भरसक प्रयास किए। स्थिति के उग्र होने की आशंकाओं के चलते पुलिस ने दोपहर 12 बजे के लगभग करीबन एक सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं हिरासत में ले लिया गया।
प्रदर्शनकारियों को मनीमाजरा के थाने में रखा गया है। उन्हें जल्दी ही रिहा करने की बात कही गई है। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसी सेक्टर-19-27 के चौक पर इकट्ठा हुए। पुलिस ने भी बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का पूरा इंतजाम किया। जैसे ही वे आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। लेकिन वे आगे बढ़ते रहे।

विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ रहे थे आगे
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
एक बार तो पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें करके उन्हें भगा दिया। कुछ देर में कांग्रेसी फिर बैरिकेट के पास जुट गए और आगे बढ़ने लगे। इस दौरान कांग्रेसियों ने विरोधी नारेबाजी भी की। इस बीच कांग्रेसी पुलिस से भिड़ गए।
इस धक्का मुक्की के बीच पुलिस ने कई कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि अमित शाह आज चंडीगढ़ में हैं। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए सभी नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं।
सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण शहर का हर वर्ग परेशान है। इसके लिए पीएम मोदी के साथ साथ अमित शाह बराबर के जिम्मेवार हैं।