फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress president bajwa statement about election

चुनाव के बाद विरोधियों से निपटेगी कांग्रेस: बाजवा

Fri, 20 Feb 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Feb 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
congress president bajwa statement about election

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने कहा है कि खुलेआम पार्टी की मुखालफत करने वाले लोगों पर चुनाव के बाद कार्रवाई होगी। कई जगह पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ बागी खड़े हो गए हैं। उन पर शुक्रवार तक कार्रवाई हो जाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस केदौरान बाजवा ने कहा कि बटाला में जो कुछ भी हुआ, वह हाईकमान की जानकारी में है। पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग है। जो लोग भी खुले तौर पर पार्टी के खिलाफ जा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में फैसला चुनाव के बाद होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बटाला के विधायक अश्वनी सेखड़ी ने बाजवा के टिकट वितरण के खिलाफ खुल कर विरोध जताया था। कई जगह टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के सवाल पर बाजवा ने कहा कि चुनाव के बाद इसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने निकाय चुनाव को सेमीफाइनल बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाहर निकलें और खुल कर वोट डालें। ताकि अगले दो साल तक हालात थोड़ा ठीक रहें। बाजवा ने दावा किया कि पार्टी सभी निगमों में जीतेगी। धूरी उप चुनाव पर फैसला घोषणा के बाद होगा। पार्टी यहां सांझा मोर्चा को साथ लेने की कोशिश करेगी। उन्होंने बताया कि मोगा में होने वाली किसान रैली के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से 29 मार्च का समय मांगा गया है।

चुनाव में अर्द्धसैनिक बल तैनात हों
प्रताप बाजवा ने पंजाब के मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए जाएं। पोलिंग और काउंटिंग के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाए। उन्होंने कहा कि अकाली दल गुंडागर्दी कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खेल रहा है। नामांकन के दौरान दहशत फैलाई गई है।

सत्ताधारी किसी भी तरह चुनाव जीतना चाहते हैं। वोटरों और कांग्रेसियों को धमकियां मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल में भी 2010 में हालातों के मद्देनजर पूरे विपक्ष ने मांग की थी, जिसके बाद वहां भी निकाय चुनाव के दौरान अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए थे। पंजाब के हालातों को देखते हुए यहां भी केंद्रीय फोर्स तैनात की जाए।

कई जगह नामांकन नहीं कर सके कांग्रेसी
प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने आरोप लगाया कि अकालियों की धक्केशाही के चलते कई जगह कांग्रेसी नामांकन नहीं दाखिल कर सके। उसकी शिकायत भी चुनाव आयोग से की गई है। गुरु हरसहाय में एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में एसडीएम दफ्तर पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस उम्मीदवारों को अंदर ही नहीं जाने दिया गया। रामपुरा फूल में कांग्रेस ने चुनाव का बायकॉट किया है। मलोट में वर्कर पर जानलेवा हमला हुआ।


फरीदकोट और कुराली में भी धक्केशाही की गई। पट्टी में पांच लोगों का नामांकन नहीं होने दिया। कादियां में भाजपा के खिलाफ आजाद कैंडिडेट खड़े कर दिए। कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई को नहीं बख्शा गया तो बाकियों की बिसात क्या है। उन्होंने भाजपा से कहा कि वह गठबंधन से बाहर आए और गुंडाराज खत्म करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed