'आप खुलेआम अपने चाचा का बचाव कर रहे हैं...' कांग्रेस ने पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे को किया निलंबित
पंजाब पीसीसी के अध्यक्ष की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से पत्र जारी किया गया है। संदीप जाखड़ पंजाब के भाजपा प्रदेश प्रमुख सुनील जाखड़ के भतीजे हैं।
विस्तार
पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायक संदीप जाखड़ को निलंबित कर दिया है। उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। बता दें कि वह पंजाब के भाजपा प्रदेश प्रमुख सुनील जाखड़ के भतीजे हैं।
Congress party has suspended its MLA from Punjab Sandeep Jakhar for indulging in anti-party activities.
He is the nephew of state BJP Chief Sunil Jakhar. pic.twitter.com/iNEFf0vZS0
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से 16 अगस्त को पत्र जारी किया गया है। जिसमें जाखड़ को लिखा गया है कि पंजाब पीसीसी के अध्यक्ष ने शिकायत दी है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों शामिल हैं। इसमें संदीप संदीप जाखड़ पर 4 आरोप हैं। पहला वह पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा भी शामिल है।Congress party has suspended its MLA from Punjab Sandeep Jakhar for indulging in anti-party activities.
— ANI (@ANI) August 19, 2023
He is the nephew of state BJP Chief Sunil Jakhar. pic.twitter.com/iNEFf0vZS0
दूसरा आरोप है कि जिस घर में आप आम तौर पर रहते हो उसपर भाजपा का झंड़ा लहरा रहा है। उनपर तीसरा आरोप पार्टी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ बोलते रहने का है। वहीं चौथा आरोप है कि वह खुलेआम अपने चाचा सुनील जाखड़ का बचाव कर रहे हैं।
इसपर सोच-विचार कर डीएसी ने आपको तुरंत प्रभाव से पार्टी से निलंबित करने का फैसला लिया है। पत्र की कॉपी कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी केसी वेणूगोपाल, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग व पंजाब विधानसभा के सीएलपी लीडर प्रताप सिंह बाजवा को भेजी गई है।
कांग्रेस से निलंबित किए गए नेता संदीप झाखड़ ने कहा कि पार्टी को जो सही लगा, वो किया, मेरा फोकस काम पर है और में वो कर रहा हूं। मेरा पहले दिन से ही पक्ष स्पष्ट है, जो भी पिछले एक साल में किया गया था वो हर किसी के सामने है। अन्य नेताओं की तरह कुछ भी बंद दरवाजे में नहीं किया गया है।