फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress on the backfoot, only two councilors will go on study tour

Chandigarh: बैकफुट पर आई कांग्रेस, स्टडी टूर को माना पैसों की बर्बादी, अब केवल दो ही पार्षद भेजेगी

Sun, 04 Sep 2022 02:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 04 Sep 2022 02:00 AM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि स्टडी टूर पर जाने से शहर को लाभ मिलता है। कई टूर का शहर को लाभ भी मिला है। हकीकत में नगर निगम की ओर से भेजे गए कई ऐसे टूर भी हैं जिसकी रिपोर्ट तक नहीं बनी।

विज्ञापन
Congress on the backfoot, only two councilors will go on study tour
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में स्टडी टूर को लेकर भाजपा का समर्थन करने वाली कांग्रेस लोगों के विरोध के बाद अब बैकफुट पर आ गई है। शनिवार को सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष एसएच लक्की की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि लोगों के रुपयों की बर्बादी रोकने के लिए कांग्रेस के मात्र दो पार्षद स्टडी टूर पर जाएंगे जबकि सदन में कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह ने ही मुंबई जाने का सुझाव दिया था। इसके बाद भाजपा ने गोवा का टूर चार दिन और दो दिन मुंबई जाने का प्रस्ताव बहुमत के साथ पास कर दिया।

विज्ञापन


स्टडी टूर को लेकर कांग्रेस ने बैठक की। इसमें विचार किया गया कि इस टूर पर जाने से क्या लाभ होगा और इस में क्या खामियां हैं। इस टूर से निगम पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को लेकर भी चर्चा हुई। एचएस लक्की ने कहा कि हम स्टडी टूर के खिलाफ नहीं हैं। इस टूर से कोई नई तकनीक प्राप्त की जा सकती है, जिससे शहर में बढ़ रहे कूड़े के पहाड़ को खत्म किया जा सकता है तो जाना चाहिए, लेकिन सभी 35 पार्षदों का एक ही जगह जाना और निगम पर वित्तीय बोझ डालना ठीक नहीं है। इसके बाद तय हुआ कि टूर में कांग्रेस पार्षद गुरुबक्श रावत और जसबीर सिंह बंटी जाएंगे।

विज्ञापन

स्टडी टूर पर जाने से मिलता है लाभ, हकीकत में कई टूर की रिपोर्ट तक नहीं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि स्टडी टूर पर जाने से शहर को लाभ मिलता है। कई टूर का शहर को लाभ भी मिला है। हकीकत में नगर निगम की ओर से भेजे गए कई ऐसे टूर भी हैं जिसकी रिपोर्ट तक नहीं बनी। वह टूर सिर्फ निजी भ्रमण तक सीमित रह गए। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस स्टडी टूर पर गोवा की जगह मुंबई जाना चाहती थी। मुंबई जैसी सबसे बड़ी नगर निगम में कूड़े का निस्तारण कैसे किया जाता है, इसे देखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप पहले ही कर चुकी है विरोध, जाने वाले आधे पार्षद

नगर निगम को स्टडी टूर की अनुमति मिल गई है, लेकिन लगातार पार्षदों की संख्या घट रही है। आम आदमी पार्टी पहले ही टूर का विरोध करते हुए इसे रद्द करने के लिए प्रशासक को पत्र लिख चुकी है। अब कांग्रेस से भी केवल दो पार्षद रह गए हैं। ऐसे में भाजपा के 13 पार्षद मिलाकर 15 लोग रह गए हैं। कुछ अधिकारी भी टूर में शामिल होंगे। ऐसे में टिकटों की बुकिंग के लिए अब निगम पहले पार्षदों से सहमति लेगा, उसके बाद बुकिंग होगी।

कचरा निस्तारण प्लांट के अपग्रेडेशन की भी जल्दी

सेक्टर-25 स्थित कचरा निस्तारण की मशीनों के अपग्रेडेशन का निगम टेंडर लगा चुका है। इन मशीनों को अपग्रेड कर कचरा निस्तारण प्रक्रिया को तेज कराया जाएगा। इसके लिए निगम जल्द से जल्द काम शुरू कराना चाहता है। अधिकारी व पार्षद चाहते हैं स्टडी टूर से लौटकर इस काम को कराया जाए इसलिए टूर को जल्द से जल्द ले जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed