{"_id":"5818c71c4f1c1bac31436630","slug":"congress-national-spokesperson-randeep-surjewala-questions-to-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम पर कांग्रेस ने दागे सवाल, पूछा- पाकिस्तान को करारा जवाब कब?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम पर कांग्रेस ने दागे सवाल, पूछा- पाकिस्तान को करारा जवाब कब?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
पीएम पर कांग्रेस ने दागे सवाल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर पाकिस्तान की ओर से बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा। एआईसीसी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से निर्यातित आतंकवाद के रुकने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से करीब 50 बार सीमा पर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है, जिसमें एक दर्जन से अधिक जवान शहीद हुए हैं। हरियाणा में हाल ही में शहीद दो जवानों का पार्थिव शरीर आया, जिसपर सभी को फख्र है, लेकिन प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि सीमा और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वालों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाएंगे। यह आतंकवाद कब रुकेगा। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। इस बारे में नीतिगत व्याख्या की जिम्मेवारी प्रधानमंत्री की है।

बाहरी कहना ठीक नहीं, हरियाणा की बेहतरी में सभी का योगदान
randeep surjewala
- फोटो : File Photo
सुरजेवाला ने कहा कि पाकिस्तान से मैं भी आया हूं, लेकिन बाहरी कहा जाना ठीक नहीं है। विभाजन के बाद वहां से आए लोग, जीटी रोड के दोनों तरफ बसे और हरियाणा की बेहतरी में अहम भूमिका निभाई। मेरी मां भी पाकिस्तान से आई थीं, जबकि सैकड़ों की संख्या में सिख भी आए। इन्हें रिफ्यूजी का नाम दिया जाना ठीक नहीं है।
सभी ने छोटे सूबे को देश में अग्रणी बनाने में अपनी भूमिकाएं अदा की हैं। उन्होंने गीता के संदेश को अमल में लाने की अपील करते हुए कहा कि कर्म के जरिये इसे दिखाया जाना चाहिए।
सभी ने छोटे सूबे को देश में अग्रणी बनाने में अपनी भूमिकाएं अदा की हैं। उन्होंने गीता के संदेश को अमल में लाने की अपील करते हुए कहा कि कर्म के जरिये इसे दिखाया जाना चाहिए।